दिल्ली विधानसभा चुनाव : राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने डाला वोट, राहुल गांधी, एस जयशंकर सहित कई नेताओं ने किया मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) का माहौल गर्म है और मतदान जारी है. आम जनता के साथ-साथ बड़े राजनीतिक दिग्गज भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया तक कई प्रमुख हस्तियां अब तक वोट डाल चुकी हैं.
Delhi Assembly Election

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए मतदान का सिलसिला आज सुबह 7 बजे से ही शुरू हो चुका है. दिल्ली के हर एक इलाक़े में मतदाताओं का उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है. 70 सीटों पर मतदान जारी है, सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम के 6 बजे तक चलेगी.

आम मतदाताओं के साथ-साथ बड़े नेता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया तक कई दिग्गज नेता अब तक मतदान कर चुके हैं. इस तरह देखा जा सकता है की राजधानी का चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म है और मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल कर रहे हैं.

द्रौपदी मुर्मू ने किया मतदान

आज यानी 5 फ़रवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है, इस बीच राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने अपना मतदान डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय, राष्ट्रपति संपदा में किया।

राहुल गांधी ने किया मतदान

इसी दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया, राहुल गांधी ने निर्माण भवन स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया.

[dgv_vimeo_video id=”1053627945″]

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, इसी बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी अपनी पत्नी क्योको जयशंकर के साथ मतदान के लिए पहुँचे. आपको बता दें, उन्होंने NDMC स्कूल ऑफ़ साइंस ऐंड ह्यूमैनिटीज तुग़लक़ क्रिसेंट में बने मतदान केन्द्र में अपना मतदान किया है. जयशंकर ने कहा कि जनता बदलाव के मूड में है. यह चुनाव काफ़ी दिलचस्प होने वाला है.

[dgv_vimeo_video id=”1053630185″]

मुख्यमंत्री आतिशी ने किया मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने भी नई दिल्ली के कालकाजी स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुँचकर अपना मतदान किया. मतदान के दौरान राजधानी में चुनावी उत्साह चरम पर है और मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुँच रहे.

Delhi Election Assembly

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी और बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान जारी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी अपनी पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ मतदान केंद्र पहुँचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आपको बता दें, उन्होंने आनंद निकेतन स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में मतदान किया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी अपनी पत्नी के साथ मतदान करने के लिए पहुँचे हैं, उन्होंने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के तहत मयूर बिहार फेस 1 पर अपना मतदान किया,

कौन-कौन कर चूका है मतदान

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी , दिल्ली चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा समेत कई प्रमुख लोग मतदान कर चुके हैं. गांधीनगर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली, राजस्व विभाग के अपर सचिव विवेक अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर, आप नेता और जंगपुरा विधानसभा से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया, साथ ही बुराड़ी विधानसभा से आप प्रत्याशी संजीव झा ने भी मतदान किया है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews