दिल्ली चुनाव : ग्रामीण क्षेत्रो में पहुँचे डॉ नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के लिए मांगा समर्थन

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गाँव, गरीब, किसान कि चिंता केवल भाजपा ही करती है। आज प्रस्तुत बजट इसका सबसे बड़ा सबूत है। बजट में प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण विकास व रोजगार का विशेष ध्यान रखा है।
दिल्ली चुनाव : ग्रामीण क्षेत्रो में पहुँचे डॉ नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के लिए मांगा समर्थन

DELHI ELECTION  : दिल्ली चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में चुनाव प्रचार चरम पर पहुँच गया है। दक्षिण दिल्ली में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा अब ग्रामीण क्षेत्रो में विशेष फोकस कर रहे है। शनिवार को डॉ मिश्रा पालम विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में पहुँचे और ग्रामीणों के साथ बैठके कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा।

गाँव, गरीब, किसान कि चिंता केवल भाजपा ही करती है..

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गाँव, गरीब, किसान कि चिंता केवल भाजपा ही करती है। आज प्रस्तुत बजट इसका सबसे बड़ा सबूत है। बजट में प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण विकास व रोजगार का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि देश को समर्द्ध, विकसित बनाने के लिए आपका साथ जरूरी है। आपका एक वोट मोदी जी के विकसित भारत के मिशन को ताकत देगा।

एक वोट दिल्ली व देश का भविष्य तय करेगा..

डॉ मिश्रा ने कहा कि चार दिन बाद आपको मतदान करना है।दिल्ली व देश कि खुशहाली के लिए आपका समर्थन भाजपा को ही मिलेगा ऐसा विश्वास है। आपका एक वोट दिल्ली व देश का भविष्य तय करेगा। डॉ मिश्रा के साथ पालम विधानसभा प्रभारी सुमन डागर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी साथ थे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews