दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आगजनी, दूर तक फैला काले धुएं का गुबार

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अब तक जान माल के नुकसान की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
Delhi

दिल्ली और आसपास के इलाकों में आगजनी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब यहां के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है। हर जगह काला धुआं दिखाई दे रहा है।

बता दें कि घटनास्थल से जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इमारत के कुछ हिस्से में तेज आग की लपटे दिखाई दे रही हैं। जबकि दूर से घना काला धुआं दिखाई दे रहा है। मौका मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की फायर टेंडर मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। फायर फाइटर लगातार आग बुझाने में लगे हुए हैं।

अभी तक कोई हताहत नहीं

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग के कारण किसी की तरह के नुकसान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। यहां आग खतरा बहुत ज्यादा होता है क्योंकि यहां पर जो मैटेरियल स्टोर किया जाता है वह ज्वलनशील होता है और इनसे जहरीला धुआं भी निकलता है। घटना के बाद और कामगारों और स्थानीय निवासियों की भीड़ जमा हो गई है और इमरजेंसी सेवाएं स्थिति पर नियंत्रण करने में लगी हुई हैं। अभी तक इस घटना के संबंध में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews