रविवार को दिल्ली में बन सकती है महाजाम की स्थिति, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में रविवार को जनजाति संस्कृत समागम का आयोजन होने वाला है। ऐसे में लाल किला और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी को देखते हुए पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।
Delhi

यदि आप दिल्ली में रहने वाले हैं या फिर 24 मई को उत्तरी और मध्य दिल्ली की तरफ यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है। दरअसल, रविवार को इन क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी है जानकारी के मुताबिक लाल किला और इसके आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। दरअसल यहां पर जनजाति संस्कृत समागम का आयोजन किया जाने वाला है जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है।

दिल्ली में लग सकता है महाजाम

इस जनजाति संस्कृत समागम का आयोजन जनजाति जागृति समिति द्वारा किया जाने वाला है। इसके तहत दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा राजघाट, रामलीला मैदान, कुदसिया पार्क, श्याम गिरी मंदिर और अजमेरी गेट से शुरू होगी और लाल किले की तरफ आएंगी। इस वजह से सड़कों पर भारी भीड़ और वीआईपी मूवमेंट देखने को मिलने वाला है।

जारी हुई एडवाइजरी

लोगों से ही अपील की गई है कि वह रविवार को प्रभावित इलाकों में जाने से बचे और बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें। सफर की योजना समय से पहले बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। सड़क एग्जाम की स्थिति से बचने के लिए निजी वाहनों की जगह मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है।

यहां पाबंदी और डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुछ पास तो को डाइवर्ट भी किया गया है और कुछ जगह रफ़्तार धीमी रहने वाली है। इसमें जीप करनाल रोड शास्त्री पार्क से तीस हजारी तक, शामनाथ मार्ग, हेमिल्टन रोड और लोथियन रोड, खोया मंडी यू टर्न से युधिष्ठिर सेतु के नीचे रिंग रोड शामिल है।

लाल किला और पुरानी दिल्ली के प्रमुख रास्ते जैसे नेताजी सुभाष मार्ग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, मध्य दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू मार्ग, आसिफ अली रोड, निषादराज मार्ग भी प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा रिंग रोड, सलीमगढ़ बाईपास, राजपुरा रोड, डीडीयू मार्ग, बीएसजे मार्ग, आईटीओ चौक, श्रद्धानंद मार्ग, चावड़ी बाजार, देशबंधु गुप्ता मार्ग, मिंटो रोड जैसे रास्ते भी प्रभावित रहने वाले हैं।

बस और कमर्शियल वाहनों की नो एंट्री

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रंजीत सिंह मार्ग और फ्लाईओवर पर कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। दोपहर 12 बजे से रात 3 बजे तक दिल्ली के चौक से लाल किला, राजघाट की तरफ जाने वाले ट्रैफिक पर सख्त पाबंदी रहेगी।

अगर बस या रेलवे स्टेशन पहुंचना है तो वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें-

  • आईएसबीटी कश्मीरी गेट से युधिष्ठिर सेतु के नीचे वाले रिंग रोड का इस्तेमाल कर बस टर्मिनल तक पहुंचा जा सकता है।
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए देशबंधु गुप्ता रोड की जगह पंचकुइया रोड, मिंटो रोड या भभूति मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
  • पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए मोरी गेट, रानी झांसी फ्लाईओवर और पुल डफरिंग वाले रास्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews