Delhi MCD Election : दिल्ली में शुक्रवार से 3 दिन ड्राई डे, शराब की बिक्री पर रहेगी पाबंदी

भोपाल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, पकड़ी अवैध शराब

Delhi Dry Day : शुक्रवार से राजधानी दिल्ली में तीन दिन ड्राई डे रहेगा। एमसीडी चुनावों (MCD Election ) को देखते हुए ये घोषणा की गई है। 2 दिसंबर को चुनाव प्रचार का समय खत्म होने से लेकर रविवार को वोटिंग होने तक शराब की बिक्रा पर रोक रगेहा। वहीं मतगणना वाले दिन 7 दिसंबर को भी ड्राई डे रहेगा। बता दें कि ड्राई डे पर दुकानों, क्लब, बार में शराब की ब्रिकी पर रोक रहती है।

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के चुनाव के लिए रविवार को वोट पड़ेंगे। इसे लेकर शुक्रवार शाम 5.30 बजे से लेकर रविवार शाम 5.30 बजे तक के लिए दिल्ली के आबकारी विभाग ने ड्राई डे का ऐलान किया है।आबकारी विभाग कमिश्नर कृष्ण मोहन उप्पू ने बताया कि एक्साइज रूल्स 2010 के Rule 52 के तहत ये घोषणा की गई है। ड्राई डे के दौरान कई लोग NCR अंतर्गत सटे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम से शराब लेकर आते हैं। इसीलिए इन दिनों में दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग की जाएगी और अगर किसी के द्वारा आदेश का उल्लंघन करना पाया जाता है, तो उसपर कानूनी कार्रवाई होगी।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 1336 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार मतदान केंद्रों की संख्या 2017 के मुकाबले 13138 से बढ़ाकर 13665 कर दी गई है। चुनावों को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजस्थान के होमगार्ड इन चुनावों में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। वहां से तीन हजार होमगार्ड नई दिल्ली चुनाव में तैनात किए जाएंगे। वहीं उत्तर प्रदेश और हरियाणा से भी होमगार्ड की मांग की गई है। इस समय दिल्ली में होमगार्ड की संख्या 4073 है, जो चुनाव के लिए पर्याप्त नहीं है। इसीलिए अन्य राज्यों से होमगार्ड मांगे गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews