Delhi Metro : अब ऑनलाइन मिलेगा Delhi Metro का टिकट, 120 दिन पहले भी IRCTC ऐप से कर सकेंगे रिजर्व

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने भारतीय रेलवे के साथ मिलकर यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। अब दिल्ली मेट्रो के टिकट इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से 120 दिन पहले तक बुक किए जा सकते हैं।
Delhi Metro

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो और भारतीय रेलवे ने ‘वन इंडिया, वन टिकट’ योजना के तहत एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे अब मेट्रो टिकट को IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर बुक किया जा सकेगा। इस नई सुविधा से यात्रियों को मेट्रो टिकट काउंटर पर लंबी लाइन में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी और वे अपने सफर को और भी सुविधाजनक बना सकेंगे।

दरअसल दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए अब यात्रियों को मेट्रो कार्ड या टिकट काउंटर पर लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली मेट्रो और भारतीय रेलवे ने एक खास समझौता किया है, जिसके तहत मेट्रो टिकट अब इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) की वेबसाइट और ऐप पर भी बुक किए जा सकेंगे, जैसे आप ट्रेन टिकट बुक करते हैं। इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करना और उनके सफर को आसान बनाना है।

120 दिन पहले तक कर सकेंगे एडवांस बुकिंग

जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC), सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन (CRIS) और IRCTC ने मिलकर ‘वन इंडिया, वन टिकट’ समझौते के तहत अब आप IRCTC पर मेट्रो टिकट भी रिजर्व कर सकते हैं। इस सुविधा के तहत यात्री 120 दिन पहले तक एडवांस में टिकट बुक कर सकेंगे। मेट्रो स्टेशन की विंडो या टिकट वेंडिंग मशीन से मिलने वाला टिकट सिर्फ एक दिन के लिए वैध होता है, जबकि ऑनलाइन बुक किया गया टिकट 4 दिन तक वैध रहेगा। यह कदम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

QR कोड सिस्टम पर आधारित टिकट

DMRC के अनुसार, IRCTC से ऑनलाइन बुक किया गया टिकट QR कोड सिस्टम पर वर्क करेगा। वहीं दिल्ली मेट्रो अपने बुकिंग सिस्टम में बदलाव करेगी। अब ऑनलाइन टिकट का प्रिंटआउट निकालकर या फोन में इमेज सेव करके QR कोड को स्कैन कर मेट्रो में यात्रा की जा सकेगी। यह QR कोड आधारित टिकट सिस्टम यात्रियों के लिए अत्यधिक सुविधा प्रदान करेगा और उन्हें टिकट काउंटर पर लंबी कतारों से निजात दिलाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews