
manish sisodia
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की प्रत्यक्ष कार्रवाई,लगभग 18 से 20 घंटे तक चली रेड,ने राजनीतिक हलकों में तूफान ला दिया है। इसके बाद AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया उनके घर गए और एक मजबूत संदेश देकर लौटे, “AAP को कोई डर नहीं सताएगा।” साथ ही मनीष सिसोदिया ने इस रेड के पीछे एक बड़ी राजनीतिक साज़िश होने का आरोप लगाया।
ED ने NCR में कुल 13 जगहों पर जांच शुरू की, जिसमें सौरभ भारद्वाज का घर भी शामिल था। यह रेड देर रात तक चली,करीब 18 से 20 घंटे के बाद ही समाप्त हुई। जांच खत्म होने के बाद जब भारद्वाज घर से बाहर आए, तो दृढ़ता से बोले, “लड़ेंगे और जीतेंगे।” उन्होंने कहा कि जिस समय यह मामला दर्ज हुआ, भारद्वाज दिल्ली सरकार में मंत्री तक नहीं थे, इसलिए यह कार्रवाई “पूरी तरह झूठी” है।
संस्थानों का राजनीतिक लाभ
AAP ने इसे केंद्र सरकार द्वारा ED जैसे संस्थानों का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल बताया है। मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि ED की इस कार्रवाई की असली मंशा देश में पीएम मोदी की डिग्री को लेकर उठे सवालों से ध्यान हटाना है। उन्होंने इसे स्पष्ट किया,“यह कार्रवाई उसी दिशा में एक कुशल राजनीतिक चाल है।”उन्होंने कहा,“मेरे भाई सौरभ भारद्वाज, 18 घंटे की ED रेड और साज़िशों के बावजूद अडिग रहे, उनका साहस हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
ध्यान हटाने की चाल
आगे मनीष ने कहा कि हम एक परिवार हैं, और एक साथ खड़े रहेंगे कोई झूठ या साज़िश हमें मोड़ नहीं सकती। दूसरी ओर, भाजपा ने इस रेड का स्वागत किया और इसे दिल्ली में हुए अस्पताल निर्माण घोटाले की जांच का हिस्सा बताया। उनका कहना है कि AAP सरकार के समय कई अस्पतालों के निर्माण में अनियमितताएं हुई थीं और भारद्वाज इसके केंद्रीय भूमिका में थे। AAP ने इसे “ध्यान हटाने की चाल” बताया, जबकि भाजपा के अनुसार यह भ्रष्टाचार की जड़ तक पहुंच का प्रयास है।
