दिल्ली के कई इलाकों में 2 हफ्ते तक रहेगा पानी का संकट, डाइवर्जन बना जलापूर्ति में बाधा

दिल्ली के कई इलाकों में अगले दो हफ्ते तक जल संकट देखने को मिल सकता है। जल बोर्ड की ओर से जनता से पानी का उपयोग समझदारी से करने की अपील की गई है।
Delhi

हरियाणा की ओर से पानी की आपूर्ति डायवर्ट कर दी गई है और दिल्ली ब्रांच नहर से कच्चा पानी नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से राजधानी के बड़े हिस्से में अगले दो सप्ताह तक पानी का संकट देखने को मिलने वाला है। डायवर्जन होने के कारण 4 फरवरी तक हैदरपुर ट्रीटमेंट प्लांट फेज 1 फेज 2 द्वारका, बवाना और नांगलोई से पानी का उत्पादन प्रभावित हो गया है।

इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से पानी का इस्तेमाल सोच समझ कर करने को कहा है। पश्चिमी दिल्ली और बाहरी दिल्ली के तीन दर्जन से ज्यादा इलाकों के अलावा सदर बाजार में भी जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। जल बोर्ड के मुताबिक स्थिति की समीक्षा की जा रही है और जिला पूर्ति कैसे पूरी की जाए इसे लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

दिल्ली में जलापूर्ति के प्रयास

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पानी सप्लाई करने का प्रयास किया जा रहे हैं। स्थिति में सुधार होने तक प्लांट से पानी का उत्पादन कम किया जाएगा। जनता को समझदारी के साथ पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

19 जनवरी को हरियाणा सिंचाई एवं जल संरक्षण विभाग ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि 20 जनवरी से 4 फरवरी तक वजीराबाद और सीएलसी की ओर अधिकतम संभव कच्चे पानी को डायवर्ट किया गया है और डीएसबी नहर के माध्यम से कच्चा पानी प्राप्त नहीं हुआ है।

यहां जलापूर्ति होगी बाधित

दिल्ली जल बोर्ड ने शालीमार बाग, पीतमपुरा, सरस्वती विहार, लॉरेंस रोड, पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, बुध विहार, सुल्तानपुरी, सैनिक विहार, राजौरी गार्डन, अवंतिका, हरि नगर, कीर्ति नगर, वेस्ट जोन, टोडापुर, इंद्रलोक, रोहिणी सेक्टर 23, किराड़ी, रोहिणी सेक्टर 29, कुतुबगढ़, कराला, सुल्तानपुर,डबास, बवाना सेक्टर 7, 11, 17, 18, रोहिणी सेक्टर 19, पश्चिम विहार, मधु विहार, प्रशांत विहार, दिल्ली कैंट, पालम, डियर पार्क, जनकपुरी, मायापुरी, सागरपुर, महिपालपुर, सदर बाजार, वसंत विहार, मायापुरी, तिलक नगर क्षेत्रों में जलापूर्ति दो सप्ताह तक प्रभावित रहने की बात कही है।

टैंकर के लिए कौन सा नंबर

जल संबंधी समस्याओं के लिए या फिर टाइम पर मनाने के लिए जल बोर्ड ने कुछ हेल्पलाइन नंबर पर जारी किए हैं। उपभोक्ता केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से टेलीफोन नंबर 1916, 011235 27679 और 01123634469 पर संपर्क कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews