Karnataka Government Formation: राज्य में मुस्लिम डिप्टी CM की उठी मांग, मुख्यमंत्री पद का फैसला खरगे के हाथ

Karnataka Government Formation

Karnataka Government Formation Hindi: कर्नाटक इलेक्शन में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है लेकिन अब तक सीएम पद का फैसला नहीं लिया गया है। इसी बीच एक नई मांग खड़ी हो गई है। सुन्नी उलेमा बोर्ड के पदाधिकारियों ने यह मांग की है कि राज्य का डिप्टी सीएम मुस्लिम होना चाहिए। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है कि 5 मुस्लिम विधायकों को अच्छे पोर्टफोलियो के साथ मंत्री पद दिया जाना चाहिए। इन मंत्रियों के लिए गृह, राजस्व समेत अन्य महत्वपूर्ण विभाग मांगे गए हैं।

Karnataka Government formation में वक्फ बोर्ड की मांग

वक्फ बोर्ड ने कहा कि हमने चुनाव से पहले ही बोल दिया था कि हमें मुस्लिम समुदाय से डिप्टी सीएम चाहिए हैं। चुनाव में भी हमने 30 सीटें मांगी थी जिसमें से 15 सीटें दी गई और 9 उम्मीदवार जीत कर आए हैं। 72 सीटों पर कांग्रेस हमारी वजह से ही जीत पाई है। हमने एक संगठन के रूप में पार्टी को बहुत कुछ दिया है और अब वापस लेने की बारी है।

बोर्ड ने कहा कि हमने इस बात को लेकर आपात मीटिंग की है और हम मुस्लिम डिप्टी सीएम और पांच मंत्री चाहते हैं जो राजस्व, स्वास्थ्य और गृह जैसे पद संभाले। कांग्रेस की यह जिम्मेदारी है कि वह इसके साथ हमारा शुक्रिया अदा करें।

कांग्रेस पर छोड़ा फैसला

वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि जीते हुए 9 उम्मीदवारों में से कांग्रेस किसे पद देना चाहती है यह पूरी तरह से उन पर निर्भर है। किसने अच्छा काम किया और किसने नहीं यह सब कुछ पार्टी तय करेगी। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान मुस्लिम उम्मीदवारों ने अपनी विधानसभा को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में जाकर वहां हिंदू मुस्लिम एकता कायम करने की कोशिश की है और कई बार तो अपने क्षेत्र को भी पीछे छोड़ दिया है। समुदाय ने कांग्रेस को बहुत कुछ दिया है ऐसे में उनके पास एक डिप्टी सीएम होना चाहिए।

नहीं हुआ CM पद का फैसला

कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा इस बात को लेकर अब तक कांग्रेस ने फैसला नहीं लिया है। बीते दिन विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें सभी ने सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को सीएम चुनने का अधिकार दिया था। अब खरगे सीएम पद के नाम पर फैसला लेंगे जिसमें सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। ।

शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं, जिनमें कांग्रेस ने 135 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है। बीजेपी ने 66 सीटें जीती है और जेडीएस के खाते में 19 सीट आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews