किताब का विवाद : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर में तोड़फोड़ और आगजनी

किताब का विवाद : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर में तोड़फोड़ और आगजनी

डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। कुछ लोग दोपहर में कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद के घर पहुंचे और उन्होंने नारेबाजी करते हुए घर में आग लगा दी, हालांकि इस दौरान घर में काम करने वाले नौकर मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत आग बुझाई और आग को फैलने से रोक लिया।

Ashoknagar : देव प्रबोधिनी एकादशी आज, मंगल प्रभातफेरी और दिव्यघोष के साथ देवों को जगाया

गौरतलब है कि सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्‍या: नेशनहुड इन आवर टाइम्‍स’ में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों बोको हरम और आईएसआईएस के जिहादी इस्लाम से करने को खूब विवाद खड़ा हो गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने हाल में ही नई किताब लिखी है जिसको लेकर वह चर्चा में है और किताब विवादों में। अपनी नई किताब में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों बोको हरम और आईएसआईएस के जिहादी इस्लाम से करने को लेकर विवाद पर सफाई दी है। सलमान खुर्शीद ने शनिवार को कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि वे एक जैसे है। मैंने यह भी कहा है कि आईएसआईएस और बोको हराम इस्लाम धर्म का दुरुपयोग करते हैं लेकिन किसी इस्लामी अनुयायी ने इसका विरोध नहीं किया। किसी ने नहीं कहा कि मैं उनके धर्म की छवि खराब कर रहा हूं। बताया जा रहा है की खुर्शीद के घर पर आगजनी की यह घटना किताबी विवाद से जुड़ी हो सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”645985509″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews