भारतीय डाक विभाग की ‘Dhai Akhar’ पत्र लेखन प्रतियोगिता शुरू, भाग लेने के लिए जानें डिटेल्स

Dhai Akhar Competition

Dhai Akhar Competition : भारतीय डाक विभाग की अखिल भारती ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता शुरू हो चुकी हैं। ये प्रतियोगिता 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी। ये प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है। इस साल ‘नए भारत के लिए डिजिटल इंडिया’ के विषय पर इसे रखा गया है। ढाई आखर पत्र लेखन अभियान वर्ष 2023-24 के तहत आयोजित प्रतियोगिता में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग भाग ले सकते हैं।

खास बात ये है कि इन दो श्रेणियों में अंतर्देशीय पत्र और लिफाफा की दो उप श्रेणियों रखी गई है। जिसमें 500 शब्द और 1000 शब्द अधिकतम रखे गए हैं। आपको बता दे, हस्त लिखित पत्र हिन्दी और अंग्रेजी में संबंधित प्रवर अधीक्षक डाकघर इंदौर के पते भेजे जा सकते हैं। इसे आप रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/साधारण डाक के माध्यम से भी भेज सकते हैं। ये आप अपने निकटतम डाकघर से प्राप्त कर सकते हैं।

‘Dhai Akhar’ प्रतियोगिता में 3 सर्वश्रेष्ठ विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”500221″ /]

आपको बता दे, मध्यप्रदेश परिमंडल से प्रत्येक उप श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ तीन विजेताओं को 25 हजार रूपये, 10 हजार रूपये और 5 हजार रूपये से पुरस्कृत किया जाएगा। चयनित विजेताओं के पत्र को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने लिए महानिदेशालय नई दिल्ली भेजा जाएगा।

महानिदेशालय नई दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर प्रत्येक उप श्रेणी में चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन विजेताओं को 50 हजार रूपये, 25 हजार रूपये और 10 हजार रूपये से सम्मानित किया जाएगा। पत्र लिखने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2023 है। इसके बाद पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 15 दिसंबर तक परिमंडल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का परिणाम घोषित किया जाएगा वहीं 31 मार्च 2024 तक अखिल भारतीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का परिणाम घोषित किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews