Sex Racket: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में 9 युवक-युवती गिरफ्तार

sex racket

हिसार, डेस्क रिपोर्ट। देश में अनलॉक (Unlock 2021) की प्रक्रिया शुरु होते ही देह व्यापार (Sex Racket Exposed) फिर से फलने फूलने लगा है। आए दिन बड़े बड़े सेक्स रैकेट्स का खुलासा हो रहा है। इसी कडी में एक बार फिर हरियाणा के हिसार जिले में हांसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट (Haryana Sex Racket)का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 9 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश के आसार, रेड अलर्ट जारी

हरियाणा के हिसार जिले में हांसी पुलिस (Haryana Police) को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास अमर मार्किट स्थित स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर (Spa Center) भेजा और छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया।  मौके से 7 पुरुषों और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, दोनों महिलाएं दिल्ली की हैं। आरोपियों में एक मैनेजर, 6 ग्राहक और दो युवतियों सहित 9 को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े.. Reliance Jio का Buy 1 Get 1 Free ऑफर, हर दिन 2 GB Data, अनलिमिटेड कॉलिंग और..

स्पा सेंटर (Hansi Sex Racket) का मालिक फरार है। पुलिस ने रेड पार्टी तैयार कर बोगस ग्राहक भेजकर छापेमारी की है। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक, दिल्ली की दो युवतियों समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज (FIR) कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। इससे पहले हरियाणा के सोनीपत में मुरथल के ढाबों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें एसएचओ को सस्पेंड (Suspended) भी किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews