पति-पत्नी में मोमोज को लेकर हुआ विवाद, परिवार परामर्श केंद्र तक जा पहुँचा मामला

Momos

Wife fights with husband over momos : पति-पत्नी के बीच झगड़े कोई नई बात नहीं। जब दो लोग साथ रहते हैं तो कभी न कभी किसी बात पर खटपट, अनबन होना स्वाभाविक है। इन झगड़ों की कई वजहें हो सकती हैं जिनमें घर परिवार से लेकर दुनिया के तमाम मुद्दे हो सकते हैं। लेकिन फिर भी कई बार कुछ ऐसी घटनाएँ सामने आती हैं, जो हैरत में डाल देती है।

मोमोज को लेकर हुआ पति-पत्नी में विवाद

ऐसा ही एक वाक़या सामने आया है उत्तर प्रदेश के आगरा से। यहाँ पति पत्नी के बीच झगड़े की वजह सुनकर आप हैरान हो जाएँगे। इनके बीच मोमों को लेकर विवाद हुआ। दरअसल पत्नी को मोमों बहुत पसंद थे और वो रोज़ पति से इसकी फ़रमाइश करती। कई बार पति मोमोज ले आता और कई बार भूल भी जाता। इसके अलावा वो पत्नी को इतना ज़्यादा मोमोज खाने के लिए टोकता भी था। इस बात से पत्नी इतनी नाराज़ हो गई कि वो पति को छोड़ ग़ुस्से में अपने मायके जा पहुँची। इसके बाद मामला पुलिस में पहुँचा और वहाँ से परिवार परामर्श केंद्र तक पहुँच गया।

परिवार परामर्श केंद्र में सुलझा मामला

ये शिकायत मिलने के बाद परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनों को बुलवाया गया और एक्सपर्ट्स ने उनकी काउंसलिंग की। दोनों को समझाया गया और इस बात पर सहमति बनी कि पति हफ़्ते में एक या दो बार पत्नी को मोमोज खिलाएगा। इस समझाईश के बात जाकर कहीं पत्नी अपने पति के साथ रहने को तैयार हुई। बहरहाल, ये मामला तो विशेषज्ञों की समझदारी के कारण सुलझा लिया गया, लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद लोगों को अचरज करने के लिए एक कारण और मिल गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews