एक बार जरूर घूमें हरिद्वार की ये छिपी हुई जगह, खूबसूरत नजारे मोह लेंगे आपका मन

Haridwar

Haridwar Tourism: हरिद्वार हमारे देश का एक बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। सबसे ज्यादा श्रद्धालु यहां गंगा स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। यह जगह बहुत ही खूबसूरत है जो अपनी प्राकृतिक वादियों से आने वालों को मंत्र मुग्ध कर देती है। हरिद्वार के पर्यटक स्थलों के बारे में दो सभी जानते हैं लेकिन यहां पर कुछ ऐसे स्थान भी मौजूद हैं जिनके बारे में हर किसी को जानकारी नहीं है। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ छुपे हुए स्थानों के बारे में बताते हैं।

पवन धाम

खूबसूरत पत्थरों की नक्काशी देखना चाहते हैं तो आपको हरिद्वार के पवन धाम जाना चाहिए। यह एक ऐसी जगह है जो अपनी शानदार वास्तुकला के लिए पहचानी जाती है। यह जगह भागीरथी नगर में मौजूद है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको पत्थरों और रत्नों से सजी हुई मूर्तियां दिखाई देंगी जो बहुत खूबसूरत है।

वन विश्राम गृह

अगर आप मोर, बाघ हाथी समेत अन्य जंगली जानवरों का दीदार करना चाहते हैं। प्रकृति के बीच समय गुजारने के बारे में सोच रहे हैं तो हरिद्वार में आप यह भी कर सकते हैं। यहां पर एक वन विश्रामगृह मौजूद है। जहां आराम करने के साथ आप जीप सफारी और हाथी की सवारी भी कर सकते हैं।

करें जमकर खरीदारी

अगर आप शॉपिंग करने की शौकीन हैं तो हरिद्वार की खूबसूरत जगह पर घूमने के साथ यहां खरीदारी भी कर सकते हैं। सस्ती और अच्छी शॉपिंग करना चाहते हैं तो यहां का बड़ा बाजार बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर आपको कई सारी चीज खरीदने को मिल जाएगी। किसी धार्मिक सामग्री की खरीदारी करना हो या फिर हस्तशिल्प से जुड़े समान और कपड़े, मार्केट में व्यक्ति को अपनी जरूरत का हर सामान मिल जाता है। हरिद्वार की याद के तौर पर अपने साथ कुछ ले जाना चाहते हैं तो कई सारे आइटम्स आपके यहां पर मिल जाएंगे।

ये जगह भी है बेस्ट

हरिद्वार की इन जगहों को एक्सप्लोर करने के साथ आप भीमगोड़ा टैंक, दूधाधारी बर्फानी मंदिर, भूमा निकेतन मंदिर जैसी जगह पर भी जा सकते हैं। हरिद्वार पहुंचना ज्यादा मुश्किल नहीं है आप यहां पर बस, ट्रेन, सड़क मार्ग सभी तरह से पहुंच सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews