देश में 25 मई से फिर शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, नागरिक उड्डयन मंत्री ने किया एलान

देश में 25 मई से फिर शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, नागरिक उड्डयन मंत्री ने किया एलान

नई दिल्ली| देश में लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान 25 मार्च से निलंबित हुई सभी घरेलू उड़ानों की सेवा एक बार फिर शुरू होगी| घरेलू उड़ानों की सेवा (Domestic flights service) 25 मई से शुरू हो जाएगी| नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी (Civil Aviation Minister Hardeep Puri) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी| हाल ही में सरकार ने रेल सेवा की फिर से शुरुआत की और अब घरेलू उड़ानें भी 25 मई यानी सोमवार से शुरू होंगी|

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा है कि देश में घरेलू विमान सेवाएँ सोमवार 25 मई से क्रमबद्ध तरीक़े से शुरू हो जाएँगीं| उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि सभी हवाई अड्डों और विमान सेवाओं को इस बारे में सूचित किया जा रहा है| इस बारे में नागर विमानन मंत्रालय अलग से निर्देश जारी कर रहा है|

बता दें कि इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को एक ट्वीट कर कहा था कि हवाई सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी केंद्र के साथ-साथ राज्यों की भी है, उन्हें भी इसके लिए तैयार होना होगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews