दिवाली से पहले 2.69 लाख कर्मचारियों को तोहफा, बोनस और प्रोत्साहन राशि का ऐलान, जानें खाते में कितनी आएगी राशि?

तमिलनाडु सरकार द्वारा 269439 कर्मचारियों को 376.01 करोड़ रुपये की राशि वितरित करेगा।बोनस पाने की वेतन सीमा 21,000 रुपये और बोनस गणना के लिए मासिक वेतन सीमा 7,000 रुपये है।
Employees news

Tamilnadu Employees Bonus 2025 : तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दिवाली से पहले राज्य की एम के स्टालिन सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने ऐलान किया है कि सभी सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत ‘सी’ और ‘डी’ श्रेणी के श्रमिकों और कर्मचारियों को 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त वेतन और अनुग्रह राशि दी जाएगी।इससे  2,69,439 कर्मचारी लाभान्वित होंगे और राज्य पर 376 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।

बोनस और प्रोत्साहन राशि का मिलेगा लाभ

दरअसल, तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने सोमवार को बोनस संशोधन अधिनियम 2015 के तहत राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में कार्यरत ‘सी’ और ‘डी’ श्रेणी के कर्मचारियों को 20 प्रतिशत तक बोनस और प्रोत्साहन राशि (एक्‍स ग्रेशिया) देने की घोषणा की।इसके तहत इसके तहत बोनस पाने की वेतन सीमा 21,000 रुपये और बोनस गणना के लिए मासिक वेतन सीमा 7,000 रुपये है। बोनस और एक्‍स ग्रेशिया के रूप में कुल 376.01 करोड़ की राशि 2,69,439 कर्मचारियों को वितरित की जाएगी। बोनस और एक्‍स ग्रेशिया के रूप में कुल 376.01 करोड़ की राशि 2,69,439 कर्मचारियों को वितरित की जाएगी।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

  • राज्य सरकार के लाभ में चल रहे सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (पीएसयू) में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को 8.33% बोनस और 11.67% एक्‍स ग्रेशिया दिया जाएगा। इन उद्यमों में तमिलनाडु उत्पादन एवं वितरण निगम, राज्य परिवहन निगम और नागरिक आपूर्ति निगम शामिल हैं।
  • उन उद्यमों के कर्मचारी जिनके पास अधिशेष नहीं है, उनके पात्र कर्मचारियों को 8.33% बोनस और 1.67% एक्‍स ग्रेशिया मिलेगा। इनमें तमिलनाडु आवासीय बोर्ड और चेन्नई मेट्रोपोलिटन जल-आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड शामिल हैं।
  • तमिलनाडु जल-आपूर्ति एवं ड्रेनेज बोर्ड के पात्र कर्मचारियों को 8.33% बोनस मिलेगा, जबकि तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति निगम के अस्थायी कर्मचारियों को 3,000 रुपये का एक्‍स ग्रेशिया प्रदान किया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews