लाखों कर्मचारियों-पुलिसकर्मियों को CM का तोहफा, इन भत्तों में भारी वृद्धि, खाते में बढ़कर आएगी इतनी सैलरी

चतुर्थ श्रेणीकर्मी को दो हजार की जगह तीन हजार रुपये प्रति वर्ष दिए जाएंगे।पहले इंस्पेक्टर, SI और ASI को 5 वर्ष में वर्दी भत्ते के 7500 मिलते थे। घोषणा के बाद प्रति वर्ष 3000 रुपये मिलेंगे।
Employees news

UP Employees Allowances Hike : उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने वर्दी भत्ते में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिसका लाभ निरीक्षक से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के लगभग चार लाख कर्मचारियों को मिलेगा।इससे पूर्व वर्दी भत्ते में 2019 में बढ़ोतरी की गई थी।

इस फैसले से मुख्य आरक्षी व आरक्षी को अब प्रतिवर्ष 3000 रुपये के बदले 5000 रुपये वर्दी भत्ता मिलेगा। इससे राज्य सरकार पर करीब 58 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।  बैरक में रहने वाले आरक्षियों के पुलिस अकोमोडेशन अलाउंस में 25% की वृद्धि की गई है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर ये घोषणाएं की। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण-आहार और अन्य मदों के लिए बजट को 70 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ करने का ऐलान किया है।

भत्तों के बढ़ने से खाते में आएगी इतनी राशि

दरअसल, वर्तमान में उत्तर प्रदेश में सिपाहियों को वर्दी भत्ते के रूप में 3000 रुपये मिलते है। इस बढ़ोतरी के बाद यह बढ़कर करीब 5100 रुपये हो जाएगा। चतुर्थ श्रेणीकर्मी को दो हजार की जगह तीन हजार रुपये प्रति वर्ष दिए जाएंगे।पहले इंस्पेक्टर, SI और ASI को 5 वर्ष में वर्दी भत्ते के 7500 मिलते थे। घोषणा के बाद प्रति वर्ष 3000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा आवास भत्ते को भी बढ़ाया गया , ऐसे में बैरक में रहने वाले शहरी क्षेत्र के पुलिसकर्मी जिन्हें अब तक 2400  मिलते हैं और ग्रामीण क्षेत्र के आरक्षियों को 800 रुपए मिलते हैं, उसमें भी 25 फीसदी की बढ़ोतरी होगी यानि भत्ते की राशि अब बढ़कर मिलेगी।

उत्तराखंड पुलिसकर्मियों को भी सौगात

पुलिस स्मृति दिवस पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी पुलिसकर्मियों के सरकारी आवास बनाने के लिए आने वाले वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ देने का ऐलान किया है। इसके अलावा पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए पौष्टिक आहार भत्ते में  100 की वृद्धि की गई है।वही निरीक्षक और उप निरीक्षक को वर्दी भत्ते के रूप में 3500 रुपए देने का ऐलान किया गया है, पहले यह भत्ता हर 5 साल में 4,000 रुपये मिलता था,अब इसे लगभग दोगुना 7,500 रुपये प्रति 5 साल किया गया है।साथ ही 9000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए हर दिन भत्ते को 200 से 300 किए जाने की भी घोषणा की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews