कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, DA वृद्धि के आदेश जारी, समय से पहले आएगी अक्टूबर की सैलरी-पेंशन, एरियर भुगतान पर अपडेट

सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली के चलते सैलरी और पेंशन एडवांस में 28 अक्टूबर को देने का ऐलान किया है।इससे प्रदेश के 1.80 लाख राज्य कर्मचारियों और 1.70 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।
DA hike 2025

HP Employees Pensioner Salary Pension: हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों पेंशनरों के लिए खुशखबरी है।राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश जारी कर दिए है, इसी के साथ डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है।। नई दरें जनवरी 2023 से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी 2023 से सितंबर 2024 तक एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।

राज्य सरकार के इस फैसले से 1.80 लाख राज्य कर्मचारियों और 1.70 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।मंहगाई भत्ता देने से राजकीय कोष पर लगभग 600 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।इसके अलावा सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली के चलते सैलरी और पेंशन एडवांस में 28 अक्टूबर को देने का भी एक अलग  आदेश जारी किया गया है।इधर, इस माह से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों को भी वेतन जारी होगा।

इस तरह होगा डीए के एरियर का भुगतान

  • डीए का आदेश अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों और UGC वेतनमानों के अंतर्गत आने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों पर भी लागू होंगे। महंगाई भत्ते की नई दरों (42%) का भुगतान 28 अक्तूबर को देय इस महीने के वेतन के साथ नकद किया जाएगा। DA के मद में 50 पैसे और उससे अधिक के अंश का भुगतान अगले उच्चतर रुपये और 50 पैसे से कम के नोटों को नजरअंदाज किया जा सकता है।
  • 1 जनवरी 2023 से अर्जित बकाया राशि का भुगतान अलग आदेशों के तहत इस संबंध में निर्धारित तरीके से किया जाएगा। सभी एनपीएस सदस्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का विनियमन समय-समय पर जारी अलग-अलग आदेशों से जरिये किया जाएगा। महंगाई भत्ते को लेकर 3 जनवरी 2022 के समसंख्यक कार्यालय ज्ञापन में निहित अन्य नियम और शर्तें लागू रहेंगी।

11 अक्टूबर को CM ने किया था डीए-एरियर का ऐलान

बीते दिनों सीएम सुख्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि हमारी सरकार 75 वर्ष से अधिक आयु के सभी पेंशनर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके सभी बकाया एरियर का भुगतान करेगी। कर्मचारियों पेंशनरों को DA की 4% की किस्त भी प्रदान की जाएगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इस वित्तीय वर्ष में वेतन एरियर की अतिरिक्त किस्त प्रदान की जाएगी। प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दीपावली के शुभ अवसर पर उनके वेतन का भुगतान निर्धारित तिथि से 4 दिन पहले किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews