E Auction : प्रधानमंत्री मोदी को मिले तोहफे खरीदने का मौका, यहां हो रही है नीलामी

E Auction : प्रधानमंत्री मोदी को मिले तोहफे खरीदने का मौका, यहां हो रही है नीलामी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का जन्मदिन है और देशभर में उनके प्रशंसक बड़े हर्षोल्लास से इसे मना रहे हैं। इस अवसर पर सरकार  प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों और स्मृति चिन्हों की नीलामी (Auction) कर रही है। 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन से ये ई-नीलामी शुरू की गई है जो 7 अक्टूबर 2021 तक खुली रहेगी।

Indore News : अपराधों पर नियंत्रण लगाने ताई की गृहमंत्री Narottam से ये बड़ी मांग

वेबसाइट https://pmmementos.gov.in के माध्यम से ई-नीलामी (E Auction) में भाग लिया जा सकता है। यहां जाकर आप उन वस्तुओं को खरीद सकते हैं जो पीएम मोदी को पिछले दो साल के दौरान तोहफे के रूप में मिली है। इस बार 1300 से अधिक तोहफों को नीलामी के लिए रखा गया है। इसी के साथ इस नीलामी में खास आकर्षण है टोक्यो 2020 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के विजेताओं द्वारा प्रधानमंत्री को उपहार में दी गई खेल से संबंधित वस्तुएं। पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर और रजत पदक विजेता सुहास एलवाई ने अपना एक एक रैकेट प्रधानमंत्री को उपहार स्वरूप दिया था और अब तक इन दोनों के रैकेट के लिए 10-10 करोड़ की बोली लग चुकी है। भारतीय जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का भाला भी इसमें शामिल हैं जिसका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। अब तक इस भाले के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लग चुकी।

इसी के साथ अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति, चारधाम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, पेंटिंग, मॉडल, मूर्तियां भी नीलामी की वस्तुओं में शामिल हैं। यहां सबसे कम कीमत वाली वस्तु एक छोटे आकार का सजावटी हाथी है, जिसकी कीमत 200 रुपए रखी गई है। ई-नीलामी से मिलने वाली राशि से गंगा को नमामि गंगे मिशन में दिया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews