दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके

नई दिल्ली| देश के कई हिस्सों में भूंकप के तेज झटके मेहसूस किये गए हैं|  दिल्ली एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब में भी झटके महसूस किए गए हैं। चंडीगढ़ में 25 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 बताई गई है, जिसका केंद्र अफगानिस्तान है। पाकिस्तान में भी झटके महसूस हुए हैं। अभी तक जान माल की हानि की कोई सूचना नहीं है।भूकंप का केंद्र जमीन से 225 किलोमीटर नीचे बताया गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews