Earthquake: उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, जम्मू का डोडा था केंद्र, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.4

Earthquake: उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, जम्मू का डोडा था केंद्र, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.4

Earthquake in India: आज मंगलवार की दोपहर 1:33 बजे उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गए, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई, इसका केंद्र जम्मू का डोडा इलाका था, इसके कारण जम्मू कश्मीर में बहुत तेज झटके महसूस किये गए, हालाँकि अभी तक किसी भी तरह के जान माल की हानि की कहीं से भी सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके दिल्‍ली, नोएडा सहित NCR के अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। दरअसल दोपहर करीब डेढ़ बजे जब सब कुछ सामान्य था अचानक धरती हिलने लगी। कुछ सेकंड तक कंपन महसूस होते ही लोग समझ गए कि ये भूकंप है

भूकंप की चर्चा शुरू होते ही ऊँची इमारतों में बैठे लोग नीचे की तरफ आने लगे, दुकानदार बाहर निकल आये, लोग सुरक्षित खुला स्थान तलाशने लगे, भूकंप के झटके जम्मू से शुरू होकर दिल्ली NCR, पंजाब और चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश तक महसूस किये गए। कहा जा रहा है कि भूकंप के झटके पड़ोसी देश पाकिस्तान व चीन में भी महसूस किए गए हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी (NCS) ने जानकारी दी है कि भूकंप का केंद्र जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा में रहा था और भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 5.4 बताई जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews