Delhi Earthquake: नए साल पर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 3.8 रिक्टर स्केल मापी गई तीव्रता

Earthquake In delhi ncr

Delhi Earthquake : राजधानी दिल्ली में रात करीब 1 बजकर 19 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक ओर जहां लोग नए साल के जश्न में डूबे थे तो वहीं दूसरी ओर भूकंप के झटके ने सभी के मन में भय पैदा कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली और उससे सटे इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि देर रात करीब 1.19 बजे 3.8 तीव्रता से भूकंप आया, जिसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। फिलहाल, इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भूकंप के चार जोन

सिस्मिक जोनिंग मैप के मुताबिक, रोहतक-झज्जर जोन तीन और जोन चार में आता है। भारत में भूकंप को चार जोन में बांटा गया है। जिसमें जोन दो, तीन, चार व पांच शामिल हैं। इसे खतरों के हिसाब से मापा जाता है। जोन 2 सबसे कम खतरनाक और जोन 5 सबसे खतरनाक है। नक्शे में जोन 2 को नीला, जोन 3 को पीला, जोन 4 को नारंगी और जोन 5 को लाल रंग दिया गया है। इसमें रोहतक जिले का दिल्ली साइड एरिया जोन चार में और हिसार साइड एरिया जोन तीन में आता है।

नवंबर में 3 बार भूकंप के झटके

दरअसल, दिल्ली में पिछले कुछ महीनों में कई बार भूकंप आ चुके हैं। इससे पहले 29 नवंबर को दिल्ली- NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए था। जिसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई थी। इससे पहले 12 नवंबर को दिल्ली- NCR और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। वहीं, 9 नवंबर को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप आया था। तब भारत, चीन और नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 6.3 थी. भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भूकंप आया था। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई थी।

ऐसे बचें

इन दिनों पूरी दुनिया में देश कहीं-ना-कहीं प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित है। इन सब प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर खुद को बचा सकते हैं। भूकंप से बचने के लिए झटके महसूस होते ही बाहर किसी खुले स्थान पर जल्द-से-जल्द पहुंच जाएं। इस बात का ध्यान रखें की ऐसे आपदा के दौरान लिफ्ट का प्रयोग ना करें और यदि घर से बाहर निकलना संभव नहीं तो किसी कोने, पलंग के नीचे, टेबल के नीचे छुप सकते हैं। पंखे के नीचे बिल्कुल भी ना खड़े रहे, बिजली से चलने वाली सारी चीजों को तुरंत बंद कर दें, इससे भूकंप से बचा जा सकता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews