दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके, 5.0 तीव्रता से हिली धरती

दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके, 5.0 तीव्रता से हिली धरती

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई जगहों में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस हुए। सूत्रों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई ही। बताया जा रहा है की दोपहर 2:52 में अफगानिस्तान में 5.2 भूकंप के कारण दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इस दौरान कोई भी जान माल के नुकसान की खबर अब तक सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े… 1 जुलाई से बदलेंगे TDS के नियम, प्रावधान को लेकर गाइडलाइन जारी, मिलेगा फायदा

भूकंप का एपिसेन्टर अफगानिस्तान-तजाकिस्तान बॉर्डर बताया जा रहा है। अफगानिस्तान में दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी गहराई 216 किलोमीटर रही। बता दें की इससे पहले 15 जून को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले में भूकंप के धरती हिली तो वहीं दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

क्या होता है भूकंप का कारण?

विशेषज्ञों के मुताबिक धरती के अंदर 7 प्लेटस होती है, जो इधर-उधर संतुलन के साथ घूमती है। लेकिन बार-बार टकराने से प्लेटस के कोने मुड़ने लगते है। और जब पर दबाव होता है तो प्लेटस टूटने लगते है, इनके टूटने से एनर्जी बाहर निकलने का रास्ता ढूंढती है। इन्ही डिस्टर्बन्स के कारण भूकंप आता है। यदि रिक्टर स्केल 7.0 से अधिक हो इसे खतरनाक माना जाता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews