आज फिर दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके किए गए महसूस, अफगानिस्तान में था केंद्र

शनिवार को एक बार फिर अफगानिस्तान की धरती भूकंप के झटकों से हिल गई। यह झटके भारत के कुछ राज्यों में भी महसूस किए गए, जिनमें दिल्ली और जम्मू-कश्मीर शामिल रहे। हालांकि इस भूकंप की तीव्रता कम थी, जिससे जान-माल का कोई नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई।
आज फिर दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके किए गए महसूस, अफगानिस्तान में था केंद्र

आज दोपहर 12:17 बजे अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके भारत के भी कई इलाकों में महसूस किए गए, जिनमें दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर का नाम शामिल है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। हालांकि इस भूकंप से अब तक जान-माल का कोई नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भारत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके लगे। श्रीनगर में निवासियों ने जानकारी दी कि उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किए। डर के चलते लोग दफ्तर से बाहर आ गए। कुछ इलाकों में लोगों को घरों और ऑफिस से भागते हुए देखा गया।

जानिए कहां था भूकंप का केंद्र?

वहीं, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक अफगानिस्तान में आए इस भूकंप का केंद्र सतह से 86 किलोमीटर नीचे बताया गया है, जिसका केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में रहा। हमेशा से ही इस ज़ोन को भूकंप के लिए संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। जहां भूकंप आया था, वहां भूकंप आना एक सामान्य बात मानी जाती है। लेकिन पिछले कुछ समय में कई बड़े भूकंप दुनिया भर में देखने को मिले हैं, जिससे लोगों के बीच चिंता देखी जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में बार-बार भूकंप का आना लोगों को दहशत में डाल रहा है। इससे पहले 26 फरवरी को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जबकि दिल्ली से ढाई घंटे बाद ही बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

पिछले कुछ समय में बड़े भूकंप आए

बता दें कि इस साल म्यांमार में आए भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। भूकंप ने बैंकॉक में बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों को ध्वस्त कर दिया था। इस दौरान भारत के मेघालय में भी झटके महसूस किए गए थे। साल 2025 में भारत में लगभग रोज़ाना भूकंप के झटके कहीं न कहीं महसूस किए जाते हैं। वहीं चीन को लेकर बड़े भूकंप की चेतावनी भी जारी की गई थी। जानकारी दे दें कि 7 जनवरी को सुबह 9:05 बजे 7.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था, जिसमें 95 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 130 लोग घायल हो गए थे। चीन में आए इस भूकंप के झटके भारत तक में महसूस किए गए थे। भारत के सिक्किम और उत्तराखंड में भी भूकंप के झटकों का असर देखने को मिला था। बीते 7 दिनों पर नजर डाली जाए तो देश के नौ राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews