Raid: नेताओं-व्यापारियों के 67 ठिकानों पर छापेमारी, अनूप सिंह के ठिकाने पर मिला करोड़ों का कैश, जानें

indore

रांची, डेस्क रिपोर्ट। आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन झारखंड और बंगाल में देखा गया। कई राज्य नेताओं, अफसरों और व्यापारियों के ठिकानों पर छापा (Raid) पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 67 ठिकानों पर छापेमारी हुई है। जिसमें से 55 ठिकानों पर आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की सूचना के बाद छापा मारा। इस लिस्ट में अनूप सिंह के साथ कॉंग्रेस विधायक प्रदीप यादव, कोयला व्यापारी अजय सिंह, लॉर्ड्स इंफ्रा और शाह ब्रदर्स शामिल हैं।

आयकर विभाग ने 55 स्थानों पर छापा मारा। अनूप सिंह, सरदार लकी सिंह, अजय सिंह, प्रदीप यडक, लॉर्ड्स इंफा, विनोद लाल, श्यामाकांत, यादव, शाह ब्रदर्स, राजकुमार शाह, आनंद मोहन ठाकुर, महेंद्र गोप, उर्मिला गोप देवेन्द्र ऑनदित, कोयला व्यपारी कैलाश वर्मा आईऊर श्याम सुंदर यादव के ठिकाने पर आयकर विभाग ने छापा मारा।

यह भी पढ़ें…कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, नियमितीकरण-वेतन पर अपडेट, हाई कोर्ट ने सुनाया ये अहम फैसला

वहीं ईडी ने बीते दिन 12 जगहों पर छापेमारी की है। इस लिस्ट में विष्णु अग्रवाल, वैभव मणि त्रिपाठी, प्रदीप बागची और घाँसी राम पिंगुआ शामिल है। इस दौरान आयकर विभाग को अनूप सिंह के ठिकानों पर कुछ दस्तावेज मिले, जिसके मुताबिक इस बात का खुलासा हुआ की कोयला क्षेत्र में उनकी आमदनी औसतन 1 करोड़ रुपये हर दिन है।

शुक्रवार को आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा रांची, कोलकाता, पटना, गुड़गाँव, जमशेदपुर, बेरमों, खूंटी, चतरा, चैबासा और गोड्डा के कुल 55 ठिकानों को छापेमारी की। जिसमें कोलकाता के 5, जमशेदपुर के 15 और रांची के 28 ठिकाने शामिल हैं। इस दौरान अनूप सिंह और उनके करीबियों के ठिकाने पर भारी नकदी भी बरामद की गई है। कई घंटों तक नोटों की गिनती की गई।

गोड्डा में विधायक प्रदीप यादव के करीबी माने जाने वाले लोगों के ठिकाने पर आयकर विभाग को 50 लाख का कैश मिला। साथ ही नकद और निवेश के दस्तावज भी बरामद किये गए। दूसरी तरफ ईडी की छापेमारी के दौरान एक सब रजिस्ट्रार के पास 1400 एकड़ वन भूमि के अवैध हस्तांतरण से जुड़े दस्तावेज भी बरामद कीये गए। जिसके बारे में आगे पूछताछ भी की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews