सोनिया – राहुल को ED ने भेजा नोटिस, कांग्रेस बोली तानाशाह डर गया, हम डरेंगे झुकेंगे नहीं

सोनिया – राहुल को ED ने भेजा नोटिस, कांग्रेस बोली तानाशाह डर गया, हम डरेंगे झुकेंगे नहीं

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  नेशनल हेराल्ड केस (National Herald case) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) और सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) को नोटिस भेजा है।  ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में दोनों नेताओं को 8 जून को उपस्थित होने के लिए कहा है। नोटिस के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

प्रवर्तन निदेशालय का नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला, कांग्रेस नेता एवं पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए कहा कि तानाशाह डर गया है लेकिन हम झुकेंगे नहीं डरेंगे नहीं, डटकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि ये एक षड्यंत्र रचा गया है जिसके मुखिया पीएम मोदी है , अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए छटपटा रहे हैं इसलिए देश को गुमराह कर रहे हैं, और कायराना हरकत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, AICPI आंकड़े जारी, DA में 4 फीसद की वृद्धि संभव, मिलेगा लाभ

उधर वरिष्ठ वकील कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पूरे मामले को ही फर्जी बताया, उन्होंने कहा कि बड़ी बात ये है कि मनी लॉन्ड्रिंग के केस में कहीं मनी ही शामिल नहीं है, मनगढ़ंत और काल्पनिक आरोप है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी खुद ED के दफ्तर जाएँगी और सवालों के जवाब देंगी।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी विदेश में है यदि उस दिन दिल्ली में होंगे तो वे भी ED ऑफिस जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews