
November School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है।अक्टूबर के बाद अब नवंबर महीने में भी बहुत सारी छुट्टियां मिलने वाली है। 1 और 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा के चलते स्कूल बंद रहे और आज 4 नवंबर को रविवार के चलते सभी स्कूल बंद रहेंगे।इसके बाद 09 नवंबर को दूसरा शनिवार, 15 नवंबर गुरु नानक जयंती को भी कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश रहेगा।
6 नवंबर को छठ पर्व के चलते कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश रहेगा। 14 नवंबर को स्कूलों में बाल दिवस है, ऐसे में इस दिन ज्यादातर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम होते है तो कुछ स्कूलों में फुल डे मस्ती होती है तो कुछ में हाफ डे क्लासेस लगती हैं, तो कुछ जगह स्कूलों में अवकाश रहता है।10,17 और 24 नवंबर को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
जानिए नवंबर में कब कब और कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल
- उत्तर प्रदेश में 6 नवंबर को छठ, 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती, 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जयंती के चलते सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
- बिहार में छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए नीतिश कुमार सरकार ने 6 नवंबर से लेकर 9 नवंबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।
- झारखंड में छह नवंबर को छठ के चलते सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।वही दिल्ली में 7 नवंबर गुरुवार को सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है।
- पंजाब सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 15 नवंबर को पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व , 16 नवंबर शनिवार को शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस और 17 नवंबर को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे ,ऐसे में 15, 16 और 17 नवंबर को लगातार 3 छुट्टियां रहेंगी और स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
- उत्तर प्रदेश के सीसामऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 213 उपचुनाव के मतदान के चलते 13 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालय , बैंक, कॉलेज और स्कूल बंद रहेंगे।
- पांच नवम्बर को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में मंशामाता चौथ और 14 नवंबर को पुष्कर मेले के चलते अजमेर जिले में में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

