School News : शीतकालीन अवकाश का ऐलान, दिसंबर में भी इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, छात्रों को मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 दिसंबर बुधवार को गैस त्रासदी की बरसी के चलते स्कूल–कॉलेज बंद रहेंगे। । इसके अलावा दिसंबर में रविवार के साथ क्रिसमस पर भी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
school holiday

School Holidays 2025 : एक तरफ लगातार बढ़ती ठंड, कोहरे और शीतलहर के चलते मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और हरियाणा के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।वही दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। आने वाले दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में विंटर वेकेशन का ऐलान होने की संभावना है।इधर, दिसंबर में साप्ताहिक रविवार और क्रिसमस के चलते भी देशभर के स्कूल बंद रहेंगे, ऐसे में छात्रों को भरपूर छुट्टियों का लाभ मिलेगा।

राजस्थान में 25 दिसंबर से विंटर वेकेशन

राजस्थान में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक रहेगा। यह अवकाश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। शिविरा पंचांग 2025-26 के अनुसार छुट्टियों की तारीखें तय की गई है।दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी जल्द ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा होने की संभावना हैं। आमतौर पर इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी की शुरुआत में लागू होती हैं।

दिसंबर में  कहां कहां कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 7 दिसंबर- रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
  • 14 दिसंबर- रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
  • 19 दिसंबर – गोवा मुक्ति दिवस, गोवा व दमन-द्वीप
  • 21 दिसंबर- रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
  • 24 दिसंबर- क्रिसमस ईव, मेघालय, मिजोरम
  • 25 दिसंबर- क्रिसमस (सार्वजनिक अवकाश)
  • 26 दिसंबर- बॉक्सिंग डे मिजोरम, तेलंगाना
  • 27 दिसंबर- गुरु गोबिंद सिंह जयंती पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़
  • 28 दिसंबर- रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews