School Holidays 2025 : छात्रों के लिए अच्छी खबर, फिर बढ़ी छुट्टियां, इतेन दिन और बंद रहेंगे स्कूल, निर्देश जारी

23 फरवरी को रविवार और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के चलते कई राज्यों में सरकारी कार्यालयों, सरकारी व निजी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश रहेगा।
School Holiday

School Holiday 2025 : यूपी के प्रयागराज के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। महाकुंभ 2025 में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 फरवरी तक 8वीं कक्षा के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है।इस दौरान छात्रों की ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी और शिक्षकों को स्कूल आना होगा।

इसके साथ ही वाराणसी में 22 फरवरी तक परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसकी जगह कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी।

तेलंगाना आंध्र प्रदेश में 2 दिन अवकाश

आंध्र प्रदेश में विधान परिषद (MLC) चुनाव के कारण पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी, कृष्णा-गुंटूर, श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापट्टनम जैसे जिलों में 27 फरवरी को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।तेलंगाना में 26 और 27 फरवरी को स्कूल बंद रहेंगे। यह अवकाश पूरे राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।

फरवरी में कब कब स्कूल रहेंगे बंद

  • जम्मू और कश्मीर में क्लास 1 से 12 वीं तक के सभी स्कूल 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे, ऐसे में अब मार्च में ही स्कूल खुलेंगे।
  • पंजाब सरकार द्वारा बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर सरकारी कार्यालयों, सरकारी व निजी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश रहेगा।
  • उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका के अनुसार 26 फरवरी को कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। ‌
  • 23 फरवरी को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews