School Holidays: अगस्‍त में कब-कब बंद रहेंगे स्‍कूल? कितने दिन की मिलेगी छुट्टियां? जानें यहां

9 को रक्षाबंधन, 10 अगस्त को रविवा, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त जन्माष्टमी और 17 अगस्त को फिर संडे के चलते लगातार स्कूल बंद रहेंगे।
School

School

स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है। अगस्त महीने में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, रविवार के चलते लंबी छुट्टियों का लाभ मिलेगा। झूलन पूर्णिमा (13 से 17 अगस्त) का उत्सव पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वी भारत में धूमधाम से मनाया जाता है, ऐसे में इन राज्यों के कुछ स्कूलों में छुट्टी हो सकती है । ओणम, केरल का फेमस त्योहार है जिसे 26 से 28 अगस्त तक मनाया जाएगा।इसमें केरल के कई जिलों में अवकाश हो सकता है। इसके अलावा सावन के अंतिम सोमवार 4 अगस्त को उत्तर प्रदेश के बदायूं में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त व सभी बोर्डों से संचालित विद्यालय बंद रहेंगे।मुरादाबाद में भी 4 अगस्त  को नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।

अगस्त में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 3 अगस्त रविवार
  • 9 अगस्त 2025 (शनिवार): रक्षाबंधन (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा जैसे कई राज्यों में )
  • 10 अगस्त रविवार
  • 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस और साथ ही चेहल्लुम
  • 16 अगस्त 2025 (शनिवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में)
  • 17 अगस्त रविवार
  • 24 अगस्त रविवार
  • 26 अगस्त 2025 (मंगलवार): हरितालिका तीज व्रत
  • 27 अगस्त : गणेश चतुर्थी ( महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे कई राज्यों में स्कूल बंद रह सकते है)
  • 31 अगस्त रविवार

राज्यवार कहां कितनी छुट्टियां

  • उत्तर प्रदेश : 9 अगस्त रक्षाबंधन, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त जन्माष्टमी, सभी रविवार (3, 10, 17, 24, 31 अगस्त)
  • बिहार :4 अगस्त- सावन की अंतिम सोमवारी, 9 अगस्त- रक्षाबंधन, 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस,जन्माष्टमी (कुछ जिलों में), सभी रविवार
  • केरल :ओणम- 26, 27, 28 अगस्त, 3 दिन की लंबी छुट्टी, साथ में रविवार।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews