कर्मचारियों को फरवरी में मिलेगी गुड न्यूज! 9000 रुपए हो सकती है मिनिमम पेंशन, जानें अपडेट

minimum wage

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। EPFO कर्मचारियों के लिए एक अच्‍छी खबर है। अगले महीने मिनिमम पेंशन (Minimum Pension) की राशि को बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी 2022 में श्रम मंत्रालय (Labor Ministry) की एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें संसद की स्टैंडिंग कमिटी की सिफारिशों के मद्देनजर इस पर फैसला लिया जा सकता है। इसके तहत न्यूनतम पेंशन (Pension money) को 1 हजार से बढ़ाकर 9 हजार तक किया जा सकता है। इससे देश के 60 लाख से ज्‍यादा ईपीएफ पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़े… MP Weather: इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी, कोल्ड डे-घने कोहरे का भी अलर्ट, जानें शहरों का हाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी में केन्द्र की मोदी सरकार EPFO कर्मचारियों (PF account holders) को बड़ा तोहफा दे सकती है, इसके तहत  न्यूनतम पेंशन (Pension money) को 1 हजार से बढ़ाकर 9 हजार किया जा सकता है।वर्तमान में ईपीएफओ कर्मचारियों को 1 हजार पेंशन मिलती है, जिसमें करीबन 8 हजार की और बढोत्तरी की जा सकती है।  श्रम मंत्रालय इस बारे में फरवरी 2022 में होने वाली बैठक में फैसला ले सकता है।

इस संबंध में कई बार चर्चा हो चुकी है और पेंशनर्स भी सरकार के सामने अपनी मांग रख चुके है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (Minimum Pension) ने मांग रखी है कि न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये बहुत कम है, इसे बढ़ाकर 9000 रुपये की जाये।संसद की स्थाई समिति ने भी इस संबंध में सुझाव दिया है, ऐसे में उम्मीद है कि फरवरी में मिनिमम पेंशन बढ़ाने का फैसला समिति की सिफारिशों के आधार पर किया जा सकता है, जिसका लाभ EPS-95 पेंशनधारक को मिलेगा।

यह भी पढ़े… MP School:स्कूलों को लेकर बड़ी खबर, ऑनलाइन क्लासेस के लिए SOP तैयार, जल्द जारी होंगे निर्देश

इसके लिए EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बीते साल 20 नवंबर 2021 को सीबीटी की बैठक भी हुई थी, लेकिन अबतक फैसला नहीं लिया गया है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सरकार अब फरवरी 2022 में EPFO के पीएफ खाताधारकों (PF account holders) को दी जाने वाली न्यूनतम पेंशन की राशि (Pension money) को 9 हजार कर सकती है। संसद की स्टैंडिंग कमिटी की सिफारिशों को ध्यान में रखकर इस पर निर्णय लिया जा सकता है.

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews