कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

Encounter In Kulgam

Encounter In Kulgam: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। सेना का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। यहां के हलान क्षेत्र के ऊंचे इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। जिसमें कुलगाम पुलिस बल भी शामिल था।

इलाज के दौरान जवानों की मौत

इस सर्च ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार शाम को जवानों की मुठभेड़ आतंकवादियों के साथ हुई थी, जिसमें 3 सैनिक घायल हुए थे। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां देर रात तीनों ने दम तोड़ दिया।

मौके पर मुस्तैद जवान

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में सेवा के बल ने मौके पर डेरा जमा रखा है। सुरक्षा घेरा सख्त करते हुए आतंकवादियों की तलाश लगातार जारी है। उधर श्रीनगर से हमले की फिराक में घूम रहे टीआरएफ के 3 दहशतगर्दों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एके-47, कारतूस, पिस्तौल और हथगोले बरामद किए गए हैं।

370 हटाने के 4 साल 

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों की यह मुद्दे ऐसे समय में हो रही है, जब यहां से धारा 370 को हटाए 4 साल पूरे हो रहे हैं। 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त किया गया था और इसी को देखते हुए आज 6:30 बजे बीजेपी नेहरू पार्क से लेकर शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर तक विजय मार्च निकालने वाली है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आज अमरनाथ यात्रा भी स्थगित की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews