दिल्ली में 16 फरवरी से उठाएं गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल का मजा, जानें समय, टिकट प्राइस और खासियत

दिल्ली में 16 फरवरी से उठाएं गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल का मजा, जानें समय, टिकट प्राइस और खासियत

Garden Tourism Festival : गार्डनिंग करने वाले प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राजधानी दिल्ली में 16 फरवरी से गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि वसंत ऋतु आते ही पेड़ पौधे रंग-बिरंगे फूलों से लद जाते हैं। इसलिए हर साल की तरह इस बार भी 2 फरवरी से राष्ट्रीय भवन का अमृत उद्यान लोगों के लिए खोल दिया गया है, जहां लोगों की काफी भीड़ भी देखने को मिल रही है। बता दें कि 16 से 18 फरवरी तक 2 दिवसीय गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल में इस साल क्या अगल होने वाला है। इसकी टाइम-टेबल और टिकट प्राइस क्या होगी इसके बारे में विस्तार से बताते हैं, जिससे आपको वहां पहुंचने में आसानी हो।

जानें थीम

दरअसल, इस बार का गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल की थीम “फूलों के बीच में धरती हंसती है” रखी गई है। इस दौरान आपको यहां पर हर्बल पौधे सहित 500 से ज्यादा किस्म की पौधे में देखने को मिलेंगे जोकि आपके मन को मोह लेंगे। वहीं, बच्चों के लिए 17 फरवरी को उनके लिए ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग कंपटीशन रखी जाएगी। इसके अलावा, 18 फरवरी को मैजिक शो होगा। इसके साथ ही वर्कशॉप्स का भी आयोजन किया जाएगा।

जानें टाइम और टिकट प्राइस

  • सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आप यहां जा सकते हैं।
  • वीकडे में प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रवेश का मूल्य 40 रुपए है।
  • वीकेंड में प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रवेश का मूल्य 50 रुपए है।
  • 12 साल से कम उम्र के बच्चे और वरिष्ठ नागरिक निःशुल्क प्रवेश कर सकते हैं।

ऐसे पहुंचे यहां

गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल के लिए आपको येलो लाइन के साकेत मेट्रो स्टेशन की ओर जाना होगा। वहां से आप आटो या रिक्शा लेकर गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज पहुंच सकते हैं। वॉकिंग करके भी आप यहां लगभग 10 मिनट में पहुंच सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews