
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में निरंतर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण (corona infection) के बीच वैक्सिनेशन भी तेज हो चुका है। 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के लिए भी टीकाकरण (vaccination) शुरू कर दिया जाएगा। इसको टीकाकरण का तीसरा चरण (third phase) कहा जा रहा है। इसके लिए कल शाम से कोविन प्लेटफॉर्म (co-win platform) पर रजिस्ट्रेशन करना था। पहले दिन ही वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ के पार चली गयी। हालांकि लोगों को रजिस्ट्रेशन में कई तरह की दिक्कतों (problems) का सामना करना पड़ रहा है लेकिन वैक्सिनेशन के प्रति इस प्रकार का उत्साह (enthusiasm) दिखाना ये साफ करता है की अब देशवासियों में कोरोना वैक्सीन को लेकर हिचक नहीं है।
यह भी पढ़ें… सिंधिया की पहल पर डीआरडीओ की मदद से खुलेगा 500 बिस्तर का कोरोना अस्पताल
कल शाम को रजिस्ट्रेशन का समय होते ही वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए 18+ की भीड़ उमड़ पड़ी। एक साथ इतना लोड होने की वजह से कोविन प्लेटफॉर्म में कुछ दिक्कतें आई, लेकिन दिक्कतों को ठीक करने के बाद सामान्य तरीके से लोगों ने वैक्सिनेशन के लिए पंजीकरण करवाया। देर रात स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया कि अब रजिस्ट्रेशन को लेकर कोई दिक्कत नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि जितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है उन्हें अब तक कोई समय, तारीख और वैक्सिनेशन सेंटर की जानकारी नहीं दी गयी है। राज्य जब कोविन प्लेटफार्म पर टीकाकरण केंद्र का डेटा अपडेट कर देंगे उसी के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
यह भी पढे़ं… इंदौर – दिल दहलाने वाली घटना, पति की कोरोना से मौत के बाद पत्नी ने लगाई फांसी
वहीं राजस्थान और महाराष्ट्र में अब तक वैक्सिनेशन के तीसरे चरण का आरम्भ नहीं हो पाया है। दोनों ही राज्य की सरकारों ने कहा है कि उनके पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं है अतः युवाओं को अभी इंतजार करना होगा।
वैक्सीन हेतु पंजीकरण का तरीका
* कोविन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनें
* मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी प्राप्त करें
* ओटीपी डालते ही नया पेज खुलेगा
* इस पेज पर अपनी डीटेल भरें
* रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सम्पन्न हो जाएगी
CTO और डिजिटल हेड

