EPFO : कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, UAN एक्टिवेशन और बैंक खाते से आधार लिंक की डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक कर लें पूरा काम

ईपीएफओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के एक्टिवेशन और बैंक अकाउंट के आधार सीडिंग करने की तारीख को बढ़ाकर 15 दिसंबर 2024 कर दिया गया है।
epfo news

EPFO UAN/ELI Scheme : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) के कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। ईपीएफओ ने यूनिवर्सल अकाउंट एक्टिवेशन (UAN) को एम्पलॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (ELI Scheme) के साथ लिंक करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है, अब कर्मचारी 15 दिसंबर 2024 तक इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।इससे पहले समय सीमा 30 नवंबर 2024 थी।

EPFO ने UAN एक्टिवेशन की तारीख को एक्सटेंड करने के साथ ही बैंक अकाउंट के आधार को जोड़ने की तारीख को भी बढ़ाकर 15 दिसंबर 2024 कर दिया है। ईपीएफओ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के माध्यम से ये जानकारी दी है।बता दे कि ELI योजना का मुख्य उद्देश्य नई नौकरियां बढ़ाना और कर्मचारियों व नियोक्ताओं को मदद देना है। इससे पहली बार नौकरी पाने वालों को आर्थिक प्रोत्साहन और नियोक्ताओं को अतिरिक्त रोजगार का लाभ मिलेगा।

EPFO ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

ईपीएफओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के एक्टिवेशन और बैंक अकाउंट के आधार सीडिंग करने की तारीख को बढ़ाकर 15 दिसंबर 2024 कर दिया गया है। रोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए चालू वित्त वर्ष में शामिल हुए सभी कर्मचारियों के लिए ऐसा करना सुनिश्चित करें, जिसमें सबसे हाल ही में शामिल होने वाले कर्मचारी भी शामिल हों।

जानिए क्या है ELI Scheme

  • वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में रोजगार से जुडी प्रोत्साहन योजना के लिए तीन योजना ए,बी और सी की घोषणा की गई थी।
  • एम्पलॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (ELI Scheme) का मुख्य उद्देश्य नई नौकरियां बढ़ाना और कर्मचारियों व नियोक्ताओं को मदद देना है।
  •  इसमें 2 लाख करोड़ रुपये के खर्च के साथ 5 साल में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और दूसरे मौके पैदा करने का टार्गेट रखा गया है।
  • ईएलआई स्कीम का टार्गेट 2 साल में 2 करोड़ से ज्यादा जॉब्स पैदा करना है।
  • योजना के तहत जो पहली बार नौकरी कर रहे हैं, उन कर्मचारियों को 15,000 रुपए तक की सैलरी तीन किश्तों में दी जाएगी। यह पैसा सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में जाएगा।
  • इस योजना में नियोक्ता और नए कर्मचारियों को EPFO योगदान पर 4 साल तक इंसेंटिव मिलेगा।
  • इसमें हर नए कर्मचारी पर सरकार नियोक्ता को 3,000 रुपए प्रति माह देगी।यह मदद दो साल तक मिलेगी। नियोक्ता ज्यादा लोगों को नौकरी पर रख सकेंगे। 1 लाख रुपए तक की सैलरी वाले कर्मचारी भी इसका लाभ ले सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews