पार्टनर के साथ Pune की इन जगहों को करें एक्सप्लोर, बिताएं क्वालिटी टाइम

पुणे महाराष्ट्र का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। जो अपनी आधुनिकता की ओर बढ़ती इंडस्ट्रीज के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल है जिस जगह को खास बनाते हैं।
Pune

Pune Travel: हर व्यक्ति घूमने फिरने का शौकीन होता है। घूमने फिरने के शौकीनों को अक्सर ऐसी जगह की तलाश करते हुए देखा जाता है, जहां पर उन्हें शांति का एहसास करने को मिल सके। खासकर शादी के बाद कपल्स ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां पर उन्हें क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिल सके।

अगर आपकी भी अभी शादी हुई है और आप अपने पार्टनर के साथ कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आपको क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिल जाएगा। ये सारी जगह पुणे के आसपास मौजूद है।

पवन लेक

अगर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताना चाहते हैं तो आपको पवन लेक कैंपिंग करने का प्लान बनाना चाहिए। किसी कमरे की चार दिवारी में रहने से अच्छा जब आप लेकर किनारे और तारों के नीचे समय बिताएंगे तो आपको बहुत अच्छा लगेगा। अगर आपको कैंपिंग नहीं करनी है तो यहां पर घूमने भी जाया जा सकता है। यह पुणे की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है और यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा काफी खास होता है।

मुलशी बांध

अगर आप लहलहाती हरियाली के बीच सुहावना मौसम और गिरता हुआ पानी देखना चाहते हैं तो यह जगह बेस्ट है। यह पुणे की सबसे शांत जगह में से एक है जहां पर लोग अक्सर सुकून तलाशने के लिए पहुंचते हैं। अगर आपको भी अपने पार्टनर के साथ सुहाने मौसम में क्वालिटी टाइम बताना है तो यह जगह बेस्ट है। यहां हरी-भरी घास पर आप आराम से अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। ठंडी ठंडी हवाएं आप दोनों के साथ को मजबूत बनाने का काम करेगी। यहां शाम का नजारा काफी सुंदर होता है और यह एक रोमांटिक लोकेशन है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews