तमिलनाडु के विरुधुनगर में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत की खबर, सीएम स्टालिन ने जताया दुख

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका होने की वजह से करीब 16 लोगों की मौत और 6 के घायल होने की खबर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस हादसे पर दुख जताया है।
तमिलनाडु के विरुधुनगर में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत की खबर, सीएम स्टालिन ने जताया दुख

तमिलनाडु में चुनावी माहौल के बीच एक बड़ा हादसा हो गया है। विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में जारेदार धमाका हुआ। इस हादसे में करीब 16 लोगों की मौत की खबर सामने आई है तो वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य शुरू हो चुका है।

बता दें कि धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के कई कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और आवाज दूर तक सुनाई दी। जिस समय यह धमाका हुआ तब उस फैक्ट्री में करीब 30 कर्मचारी का कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस धामके के बाद अभी भी कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। प्रशासन ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने हादसे पर जताया दुख

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि विरुधुनगर जिले के कट्टानपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में कई लोगों की मौत की दुखद खबर से बहुत दुख हुआ है। जिन लोगों की जान गई, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

स्टालिन ने कहा कि मैंने मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु से अनुरोध किया है कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में तेजी लाएं और उसकी निगरानी करें और प्रभावित परिवारों को सांत्वना दें। यह जानने के बाद, मैंने जिला कलेक्टर से संपर्क किया है और उन्हें सभी जरूरी मदद समन्वयक करने का निर्देश दिया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews