Famous Samosa: यहां मिलता है बिना आलू का समोसा, खाने के बाद दीवाने हो जाते हैं लोग

Famous Samosa

Famous Samosa Jhansi: हमारा देश जितना अपने इतिहास और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। उतना ही है यहां के खास व्यंजनों के लिए भी पहचाना जाता है। यहां कई ऐसे स्वादिष्ट पकवान मिलते हैं जिनका स्वाद लोग कभी भी नहीं भूल पाते हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान या फिर जब सभी जगह का स्वाद बहुत ही निराला है।

आज हम आपको एक ऐसी ही लजीज डिश के बारे में बताते हैं जो उत्तर प्रदेश के झांसी में मिलती है। यह चीज कुछ और नहीं बल्कि सबका पसंदीदा समोसा है। अब समोसे का नाम सुनकर आपको यह लगेगा कि यह तो सभी जगह मिलता है इसमें क्या खास बात है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां मिलने वाला समोसा बिना आलू का होता है।

सुनने में वाकई अजीब है कि आलू भला बिना समोसे के कैसे बन सकता है। लेकिन यहां यह व्यंजन मिलता है और इसे लोग बिना आलू के भी बड़े ही चाव से खाते हैं।

यहां मिलता है Famous Samosa

झांसी के सदर बाजार में डीआरएक्स समोसा वाला नाम की एक दुकान है। ये वही जगह है जहां पर आपको बिना आलू के स्वादिष्ट समोसे खाने के लिए मिल जाएंगे। दूर दूर से यहां के स्वाद का आनंद लेने के लिए लोग पहुंचते हैं।

Famous Samosa

जब आप इस व्यंजन का स्वाद चखेंगे तो आलू की जगह आपको इसमें पिज़्ज़ा, चिली पनीर, मंचूरियन, चीज कॉर्न, मशरूम जैसी चीजों की स्टफिंग मिलेगी। जो सुनने में भले ही अजीब हो लेकिन खाने में लोगों को बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।

ऐसे हुई शुरुआत

झांसी में इस डीआरएक्स समोसा वाला की दुकान की शुरुआत हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। दुकान चलाने वाले अनुज का कहना है कि कोरोना काल में उनकी नौकरी चली गई थी इसके बाद उन्होंने इस व्यापार की शुरुआत की है।

अनुज एम फार्मा से पोस्टग्रेजुएट हैं लेकिन परिस्थितियों की वजह से उन्होंने इस बिजनेस को शुरू किया, जिसके स्वाद के आज लाखों लोग दीवाने हैं।

मिलते हैं ये समोसा

इस जगह पर आपको मंचूरियन समोसा, पिज़्ज़ा समोसा, चीज कॉर्न समोसा, चिल्ली पनीर समोसा और शेफ स्पेशल समोसा खाने को मिलेगा।

Famous Samosa

अपनी पसंद के अनुसार आप यहां के समोसे का चुनाव कर सकते हैं और उसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं। अगर आपका भी कभी झांसी घूमने जाने का प्लान बना तो सदर बाजार में स्थित इस स्पेशल समोसा की दुकान पर जाना बिल्कुल ना भूलें। शायद आपको यहां पर समोसे का वह स्वाद खाने को मिल जाए जो आपने आज तक नहीं चखा हो। ने वाले लोग तो बड़े ही आनंद से इस समोसे का स्वाद चख ते हैं और यह दुकान धीरे-धीरे झांसी के अलावा बाहर के क्षेत्रों में भी फेमस हो गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews