Father Killed Daughter: बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने ली अपनी ही बेटी की जान

Father Killed Daughter: बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने ली अपनी ही बेटी की जान

Father Killed Daughter : बेंगलुरु में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी की जान ले ली। बता दें कि 16 नवंबर को कोलार के केनदत्ती गांव की झील में एक बच्ची की लाश मिली थी। इसी झील के किनारे नीले रंग की एक कार भी बरामद की थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया और पिता को उसी दिन बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

15 नवंबर को की थी हत्या

पुलिस ने घटना के काफी दिन बाद चौका देने वाला खुलासा किया। दरअसल, मामले में पता चला कि एक पिता ने अपनी ही बेटी को जान से मार डाला। इसके बाद वो खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन वो बच गया। मामले में हत्यारे पिता ने बताया कि उसने 15 नवंबर को अपनी बेटी की हत्या की थी और उसके शव को 16 नवंबर को केनदत्ती गांव की झील में फेंक दिया था।

पेशे से टेक्नीशियन था पिता

दरअसल, आरोपी पिता पेशे से टेक्नीशियन था जो कि अपनी पत्नी और बेटी के साथ दो साल पहले ही बेंगलुरु शिफ्ट हुआ था। जब 15 नवंबर से ही वो अपनी बेटी के साथ लापता था तब पत्नी ने उसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने में करवाई थी। पुलिस की पुछताछ में आरोपी ने बताया कि सके पास बच्ची को खाना खिलाने के पैसे नहीं थे। इसलिए उसने अपनी बेटी की जान ले ली।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews