पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, मां ने पुलिस में दर्ज कराया केस

मूक-बधिर, मानसिक रूप से विकलांग 11 वर्षीय लड़की से दुराचार, एसपी और महिला बाल विकास अधिकारी को नोटिस जारी

father raped daughter : रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना रुड़की के कलियार थाना इलाके से सामने आई है जहां 13 साल की नाबालिग के साथ पिता ने ही दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वो किसी काम से बाहर गई थी और इसी दौरान उसके पति ने इस करतूत को अंजाम दिया। घर लौटने पर उसने देखा कि बच्ची डरी सहमी बैठी है। उससे पूछने पर सारी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंच और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। घटना के  बाद से आरोपी पिता फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बच्ची को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से बच्ची काफी डरी हुई है और मन पर इसका गहरा असर हुआ है। इस कारण उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। आरोपी पिता के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित कर दी गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews