डॉग लवर्स में छाया पिटबुल का डर, आधी रात को 14 पालतू श्वानों को रोड पर बांध गए लोग

डॉग लवर्स में छाया पिटबुल का डर, आधी रात को 14 पालतू श्वानों को रोड पर बांध गए लोग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में इस समय कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। डॉग ओनर्स के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए है। बढ़ते हुए मामले और पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए लोग अब अलग अलग संस्थाओं में अपने डॉग्स को छोड़ने की बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में नोएडा (Noida) में 14 लोगों ने रात को एक संस्था के बाहर अपने कुत्तों को छोड़ दिया।

एनिमल डिस्पेंसरी से जुड़े लोगों का कहना है कि देश भर से लोगों के कॉल आ रहे हैं कि वह अपने डॉगी को अपने पास नहीं रखना चाहते है। इन पेट डॉग को ट्रेंड करना जरूरी है ना कि उन्हें घर से बाहर निकालना।

Must Read- टेनिस खिलाड़ी Roger Federer ने लिया संन्यास, इस दिन खेलेंगे आखरी मैच

नोएडा में देखा गया कि HSA एनिमल क्लिनिक एंड डिस्पेंसरी के बाहर लगभग 14 अलग-अलग ब्रीड के डॉग्स को उनके मालिक छोड़ कर चले गए। स्थिति को देखते हुए डिस्पेंसरी ने उन सभी का ट्रीटमेंट कर संस्था में रखा। डॉग ओनर्स के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई की वजह से वह यह कदम उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लगातार लोगों पर कुत्ते के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। नोएडा के कई इलाकों से इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। पीड़ितों द्वारा शिकायत करने के बाद कई मालिकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। आरडब्लूए भी कुत्तों को लेकर कुछ नियम बना रही है, लेकिन आरडब्लूए सिर्फ अपने अधिकार में रहकर ही नियमों का गठन कर सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews