दिल्ली में AIIMS के एंडोस्कोपी रुम में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद, मचा हड़कंप

दिल्ली में AIIMS के एंडोस्कोपी रुम में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद, मचा हड़कंप

Delhi AIIMS Fire : राजधानी दिल्ली में एम्स के एंडोस्कोपी रुम में आग लग गई। जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं, बचाव दल द्वारा लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। फिलहाल, घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

एंडोस्कोपी विभाग में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 11 बजकर 54 मिनट की है। आग इतनी भयानक थी कि धुएं का गुबार ऊपर तक उठता नजर आ रहा है। बता दें कि एम्स के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है। साथ ही, घटनास्थल पर फंसे लोगों को तत्काल वहां से भी लोगों को बाहर निकाला गया। ताजा अपडेट के मुताबिक, इमरजेंसी वार्ड के ऊपर लगी आग बुझा दी गई है। फिलहाल, आगजनी की घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मामले में अग्निशमन विभाग के अधिकारी वेदपाल शिकारा ने बताया कि जिस जगह आग लगी वो एक स्टोर था। जिसके कारण किसी को कोई हानि नहीं पहुंची।

खबर की अपडेट जारी है…

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews