Reserve Bank of India: खाने-पीने के सामान हुए महंगे, लेकिन फरवरी में घटी रिटेल महंगाई, 5.10% से 5.09% पर आई, पढ़े खबर

Reserve Bank of India: खाने-पीने के सामान हुए महंगे, लेकिन फरवरी में घटी रिटेल महंगाई, 5.10% से 5.09% पर आई, पढ़े खबर

Reserve Bank of India: महंगाई दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि ऐसे में यदि आपसे कहा जाए की भारत ने कुछ समय में महंगाई रेट घटा है तो ऐसे में क्या आप विश्वास करेंगे? दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, फरवरी 2024 में रिटेल महंगाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार पिछले महीने जनवरी 2024 में महंगाई दर 5.10% थी, जो अब 5.09% पर आ गई है। यह संकेत देता है कि अर्थव्यवस्था के बदले मौसम के साथ-साथ महंगाई से भी मामूली राहत देखने को मिली है।

खाद्य महंगाई दर 8.30% से बढ़कर 8.66% पर पहुँच गई:

फरवरी माह में महंगाई में थोड़ा बदलाव आया है। हालांकि खाद्य महंगाई दर 8.30% से बढ़कर 8.66% पर पहुँच गई है, जबकि शहरी महंगाई दर में थोड़ी सी कमी देखने को मिली है। इससे दिखता है कि खाद्य उत्पादों की मांग में वृद्धि हो रही है, जो महंगाई में वृद्धि के पीछे मुख्य कारण बन सकती है। दरअसल रोजमर्रा के जीवन की बात की जाए तो आम लोगों की जे पर इसका बड़ा असर पड़ा है।

दरअसल महंगाई का सीधा संबंध लोगों की जेब पर भारी पड़ता है। अगर महंगाई बढ़ती है, तो लोगों को अपने रोजगार और निवेश में सोच-समझकर बदलाव करना पड़ता है। इससे व्यापार और अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ता है। हालांकि महंगाई के साथ-साथ देश की जीडीपी भी बढ़ रही है यानी इससे यह भी साफ है की कहीं न कहीं लोगों की कमाई भी बढ़ रही है। लेकिन उसके बाद भी देश में महंगाई एक बड़ी समस्या बन गई है।

वहीं RBI की महंगाई की रेंज 2% से 6% है, दरअसल RBI का लक्ष्य होता है कि रिटेल महंगाई 4% पर बना रहे, जो एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था का प्रतीक होता है। यह निर्देश उनकी भावी नीतियों के लिए महत्वपूर्ण है। महंगाई की दरों में होने वाले छोटे-मोटे परिवर्तन भारतीय अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रभाव डाल सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews