भारतीय रेलवे की फूड क्वालिटी को लेकर फिर उठे सवाल, IRCTC के प्रीमियम लाउंज में खाने के अंदर तैरता मिला कनखजूरा

एक बार फिर भारतीय रेलवे की फूड क्वालिटी को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। दरअसल रेलवे स्टेशन में मौजूद प्रीमियम लाउंज में मिलने वाले खाने में कनखजूरा निकलने की तस्वीर वायरल हो रही है। वहीं इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान देखने को मिल रहा है।
भारतीय रेलवे की फूड क्वालिटी को लेकर फिर उठे सवाल, IRCTC के प्रीमियम लाउंज में खाने के अंदर तैरता मिला कनखजूरा

सोशल मीडिया पर आए दिन इंडियन रेलवे में ट्रेन के अंदर मिलने वाले खाने की क्वालिटी को लेकर सवाल उठते रहते हैं। हालांकि, इस बार ट्रेन के अंदर नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले खाने को लेकर घमासान मचा हुआ है। दरअसल मामला रेलवे स्टेशन में मौजूद प्रीमियम लाउंज से जुड़ा बताया जा रहा है। जहां खाने की क्वालिटी को लेकर इंडियन रेलवे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

रेलवे स्टेशन में मौजूद प्रीमियम लाउंज में मिलने वाले खाने को लेकर आरयांश नाम के व्यक्ति ने IRCTC पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल आरयांश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी यह नाराजगी जाहिर की है। आरयांश ने IRCTC की ओर से दी जाने वाली इस सर्विस को कटघरे में खड़ा कर दिया हैं।

रायता में निकले कनखजूरे की तस्वीर पोस्ट की

आरयांश ने सोशल मीडिया पर प्रीमियम लाउंज में मिलने वाले रायता में निकले कनखजूरे की तस्वीर पोस्ट की। जिसके बाद बाकी यूजर्स की भी इसपर जमकर प्रतिक्रिया देखी गई। हालांकि यह तस्वीर आरयांश ने @IndianTechGuide की तरफ से की गई एक पोस्ट के जवाब में पेश की। दरअसल @IndianTechGuide की तरफ से एक पोस्ट में भारतीय रेलवे की फूड क्वालिटी में सुधार को बताया गया था। जिसके बाद आरयांश ने इस पोस्ट के जरिए एक बार फिर भारतीय रेलवे की फूड क्वालिटी को सवालों के घेरे में ला दिया।

रायता को अधिक प्रोटीन के साथ परोस रहे हैं: आरयांश

दरअसल @IndianTechGuide की तरफ से एक पोस्ट में लिखा गया था कि अब भारतीय रेलवे में मिलने वाले खाने की क्वालिटी में सुधार देखा जा रहा है। जिसके बाद जबाब में आरयांश ने पोस्ट करते हुए लिखा कि “बिल्कुल सही है कह रहे आप, भारतीय रेलवे की फूड क्वालिटी में सुधार हुआ है। अब वे रायता को अधिक प्रोटीन के साथ परोस रहे हैं।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि खाने में कनखजूरा निकलने की यह घटना IRCTC के VIP एग्जीक्यूटिव लाउंज की है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर भारतीय रेलवे की फूड क्वालिटी को लेकर सवाल उठने लगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews