इतिहास में पहली बार क्या थम जायेंगे 31 मई को सभी ट्रेनों के पहिए?

Summer Season Special train

Summer Season Special

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रेन सुविधाजनक और समय की बचत करने वाली है, साथ ही यह पॉकेट फ्रेंडली भी है। ऐसे में यदि 1 दिन के लिए भी ट्रेनों का आवागमन ठप पड़ जाए तो हडकंप मच जाए। किंतु यह आशंका 31 मई को सच हो सकती है। दरअसल स्टेशन मास्टरों ने यह चेतावनी दी है कि वह 31 मई को हड़ताल पर जा सकते हैं। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें – MP: भोपाल, बिलासपुर और जोधपुर समेत 10 ट्रेनें रद्द, कोटा-इटावा एक्सप्रेस बहाल, इनमें लगेंगे LHB कोच

दरअसल स्टेशन मास्टर रेलवे मंत्रालय से स्टेशन मास्टरों के खाली पदों की भर्ती के लिए मांग कर रहे हैं और इसी के चलते उन्होंने हड़ताल की धमकी दी है। उनका कहना है कि स्टेशन मास्टरों की कमी की वजह से 8 घंटे की शिफ्ट में भी 12- 12 घंटे काम करना पड़ता है और ऐसे में यदि कोई स्टेशन मास्टर अवकाश पर चला जाए तो उसके बदले किसी और स्टेशन मास्टर को अपनी सयूती के बाद उसकी ड्यूटी करनी पड़ती है। यदि ऐसे में कोई स्वास्थ्य संबंधी या पारिवारिक इमरजेंसी आ जाए तो बहुत ही समस्या हो जाती है। इसीलिए सभी की मांग है कि रेलवे मंत्रालय इस मामले में संज्ञान लेकर स्टेशन मास्टर के खाली पदों पर भर्ती करवाएं।

यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश : इंदौर से इंडिगो की 6 उड़ानें रद्द, दिल्ली और बेंगलुरू के यात्री परेशान

पूर्व में भी स्टेशन मास्टरों ने 1 दिन की भूख हड़ताल की थी और इसके अलावा 1 हफ्ते के लिए सांकेतिक हड़ताल भी की थी, जिसमें उन्होंने काला बैच लगाकर अपनी ड्यूटी निभाई थी। अब देखना है कि रेलवे मंत्रालय इस मामले में क्या कदम उठाता है। अन्यथा 31 मई को यदि ट्रेनें बंद हुई, तो जनता को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews