पूर्व मंत्री का हार्ट अटैक से निधन, बीते दिनों कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

पूर्व मंत्री

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता यशपाल चौधरी (Yashpal Chaudhary) का सोमवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया।यशपाल चौधरी धौरहरा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके थे और अखिलेश सरकार में लघु सिंचाई मंत्री भी रहे थे। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडलर के माध्यम से दी है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश: बिना पात्रता पर्ची वालों को भी मिलेगा 3 महीने का फ्री राशन, यह है पूरी प्रोसेस

पूर्व मंत्री चौधरी बीते दिनों कोरोना संक्रमण पाए गए थे, जिसके बाद उनका इलाज लखनऊ (Lucknow) के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।हालांकि बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन सोमवार देर रात हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

 समाजवादी पार्टी ने ट्वीटर हैंडलर पर ट्वीट कर लिखा है कि सपा के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ नेता, धौरहरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक एवं अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे । शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना! भावभीनी श्रद्धांजलि!

यह भी पढ़े.. WhatsApp लेकर आ रहा है जबरदस्त नया फीचर, बिना इंटरनेट के भी करेगा काम

यशपाल चौधरी धौरहरा क्षेत्र से दो बार 1993 और 2002 में विधायक रहे थे।। सन 2003 में यूपी के लघु सिंचाई राज्य मंत्री रहे।उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य किया। पंडित तेज नारायण त्रिवेदी के संपर्क में आने के बाद यशपाल चौधरी राजनीति के क्षेत्र में आए थे, सबसे पहले वे ब्लाक प्रमुख बने थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews