पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में जांच तेज करने के दिए आदेश, जानें पूरा मामला

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य आरोपियों के खिलाफ साल 2019 में दर्ज सार्वजनिक संपत्ति विरूपण मामले की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
Arvind Kejriwal

दिल्ली (Delhi) के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की मुश्किलें और बढ़ने वाली है। राउज एवेन्यू कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य आरोपियों के खिलाफ साल 2019 में दर्ज सार्वजनिक संपत्ति विरूपण मामले की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को अगली तारीख पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।

बता दें ​कि अगली सुनवाई अब 3 दिसंबर को होगी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल की अदालत ने जांच अधिकारी से कहा कि मामले की जांच जल्द पूरी की जाए। जांच अधिकारी ने कोर्ट में कहा कि केजरीवाल के दिल्ली में मौजूद नहीं होने के कारण उनसे पूछताछ बाकी है। वहीं मामले में आरोपी पूर्व विधायक गुलाब सिंह और निगम पार्षद नितिका शर्मा से पूछताछ हो चुकी है। केजरीवाल से पूछताछ करने के लिए जांच अधिकारियों ने कोर्ट से कुछ और समय की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला साल 2019 द्वारका इलाके में सार्वजनिक संपत्ति पर पोस्टर लगाने संबंधी शिकायत से जुड़ा है। कोर्ट ने 11 मार्च को शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद 28 मार्च को पुलिस ने कोर्ट को प्राथमिकी दर्ज करने की जानकारी दी थी। शिकायतकर्ता शिव कुमार सक्सेना की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने प्राथमिकी के आदेश दिए थे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews