वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद का कोरोना से निधन, सिंधिया-जीतू ने जताया शोक

कांग्रेस

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (Congress Senior Leader) और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ (Eknath Gaikwad) का आज बुधवार सुबह कोरोना (Coronavirus) से निधन हो गया। बीते दिनों उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई (Mumbai) के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती करवाया गया था, जहां आज इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मुंबई के चंदनवाड़ी शमशान भूमि में पूर्व सांसद का अंतिम संस्कार किये जाने की खबर सामने आ रही है।

यह भी पढ़े.. गोवा में 29 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन, सार्वजनिक परिवहन रहेगा बंद

गायकवाड महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) में स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड(School Education Minister Varsha Gaikwad) के पिता थे।पूर्व सांसद गायकवाड मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके थे। महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका बेहद अहम रही थी।उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है। कांग्रेस विधायक सचिन पायलट, जीतू पटवारी और बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (BJP’s Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia) ने ट्वीट कर लिखा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री एकनाथ गायकवाड जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।

यह भी पढ़े.. दिल्ली में अब केजरी नहीं, केंद्र की सरकार!

सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने ट्वीट कर लिखा है कि पूर्व लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री एकनाथ गायकवाड़ जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने का संबल प्रदान करें।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (Former minister and Congress MLA Jeetu Patwari) ने ट्वीट कर लिखा है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री एकनाथ गायकवाड़ जी का निधन दुःखद ख़बर है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews