Video Viral : पूर्व IAS ने चेन पुलिंग कर राजधानी एक्सप्रेस को रोका, RPF के TI को धमकी

पूर्व IAS

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें एक रिटायर्ड आईएएस (Retired IAS) पहले तो राजधानी एक्सप्रेस की चैन पूलिंग करते हुए और फिर आरपीएफ के टीआई को वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगते है।इसके चलते राजधानी एक्सप्रेस स्टेशन पर नौ मिनट खड़ी रही। इसको लेकर रेलवे में दिल्ली तक हड़कंप मच गया।पूरे घटनाक्रम के बाद आरपीएफ (RPF) ने रिटायर्ड आइएएस(IAS) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े.. डीए-प्रमोशन को लेकर अब लड़ाई आर पार, 22 अक्टूबर को कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, चेतावनी

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का है। यहां तय समयानुसार राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर-01222 जैसे ही प्लेटफार्म नंबर एक से चलने लगी तभी एक पूर्व आईएएस अधिकारी प्रशांत मेहता (Retired IAS officer Prashant Mehta) ने चेन पुलिंग कर दी।इस पर आरपीएफ कैंट थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह तत्काल ट्रेन पर पहुंचे और जानकारी करने पर पता चला H 1 कोच से चेन पुलिंग हुई है।

यह भी पढ़े.. MP News : कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़े काम की खबर, निर्देश जारी

जब इस बारे में मेहता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली (Delhi) से ग्वालियर (Gwalior) जा रहे है और बेटा सामान लेने के लिए गया है, इसके लिए चैन खींच दी। इस बात पर बहस होने लगी तो प्रशांत मेहता ने थाना प्रभारी को वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। इस दौरान करीब 9 मिनट ट्रैन स्टेशन पर ही खड़ी रही और दिल्ली से लेकर रेलवे में हड़कंप मच गया। इस दौरान यात्रियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही आरपीएफ ने पूर्व आईएएस  के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews