फ्री हेल्थ चेकअप.. महिलाओं के लिए बराबर सैलरी! देश में लागू हुए 4 नए लेबर कोड, जानें क्या-क्या मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार ने चार नए श्रम कानून (Labour laws) लागू कर दिए हैं। आजादी के पहले और बाद के शुरुआती दौर (1930-1950) में बने 29 पुराने श्रम कानूनों को अब चार नए कोड में समाहित कर दिया गया है। ये हैं- वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता और व्यावसायिक सुरक्षा संहिता।
Labour Codes

Labour Codes

मोदी सरकार ने शुक्रवार से चार नए श्रम कानून (Labour laws) लागू कर दिए हैं। जिसका उद्देश्य श्रमिक को गरिमा, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती देना है। सरकार का दावा है कि ये सिर्फ कानूनी अपडेट नहीं, बल्कि भारत के 40 करोड़ से ज्यादा कामगारों के जीवन में एक ऐतिहासिक क्रांति है। भारत के श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया (Dr. Mansukh Mandaviya) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसके बारे में पूरी जानकारी दी है।

बता दें कि आजादी के पहले और बाद के शुरुआती दौर (1930-1950) में बने 29 पुराने श्रम कानूनों को अब चार नए कोड में बदल दिया गया है। ये हैं- वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता और व्यावसायिक सुरक्षा संहिता। सरकार का तर्क है कि आज की अर्थव्यवस्था और काम करने के तरीके पुराने जमाने से बिल्कुल अलग हैं, इसलिए नियम भी आधुनिक होने चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ये सुधार सिर्फ आम बदलाव नहीं हैं, बल्कि वर्कफोर्स की भलाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उठाया गया एक बड़ा कदम है। ये नए लेबर रिफॉर्म आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ज़रूरी कदम हैं और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को नई रफ्तार देंगे। इन नए कानूनों से श्रमिकों को कई गारंटी मिलेंगी। जैसे-

सभी वर्कर के लिए समय पर मिनिमम वेज की गारंटी
युवाओं के लिए अपॉइंटमेंट लेटर की गारंटी
महिलाओं के लिए बराबर सैलरी और सम्मान की गारंटी
40 करोड़ वर्कर के लिए सोशल सिक्योरिटी की गारंटी
फिक्स्ड-टर्म एम्प्लॉई को एक साल की नौकरी के बाद ग्रेच्युटी की गारंटी
⁠40 साल से ज़्यादा उम्र के वर्कर के लिए फ्री सालाना हेल्थ चेक-अप की गारंटी
⁠ओवरटाइम के लिए डबल वेज की गारंटी
खतरनाक सेक्टर में वर्कर के लिए 100% हेल्थ सिक्योरिटी की गारंटी
इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से वर्कर के लिए सोशल जस्टिस की गारंटी

ये कोड एक मज़बूत नींव का काम करेंगे- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज हमारी सरकार ने चार लेबर कोड लागू कर दिए हैं। यह आज़ादी के बाद से सबसे बड़े और आगे बढ़ने वाले लेबर-ओरिएंटेड सुधारों में से एक है। यह हमारे वर्कर्स को बहुत मज़बूत बनाता है। यह कम्प्लायंस को भी काफी आसान बनाता है और ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ को बढ़ावा देता है। ये कोड यूनिवर्सल सोशल सिक्योरिटी, कम से कम और समय पर सैलरी का पेमेंट, सुरक्षित वर्कप्लेस और हमारे लोगों, खासकर नारी शक्ति और युवा शक्ति के लिए अच्छे मौकों के लिए एक मज़बूत नींव का काम करेंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews